Rajasthan Weather : बुधवार से दिखेगा मौसम में बदलाव, फिर बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा वेदर, जानें IMD पूर्वानुमान

प्रदेश में आज मंगलवार को कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा और 20- 25 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
Rajasthan weather

अगले 24 घंटे में राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।खास करके कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा।आज मंगलवार को भरतपुर, धौलपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20- 25 kmph) चलने की संभावना है। अबतक प्रदेश में 68 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। बता दे कि सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.6 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में फिर हो सकती है बारिश

नए वेदर सिस्टम के असर से बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।18 और 19 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू

उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दबाव बढ़ाने की वजह से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के कुछ भागों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है । अबतक 14 जिलों हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अजमेर, पाली, जालोर, बाड़मेर, सीकर और सिरोही जिले के कुछ हिस्से से मानसून की विदाई हो चुकी है। सितंबर अंत तक मानसून के प्रदेश से पूरी तरह विदा होने का अनुमान है। बता दे कि प्रदेश में 18 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और मानसून की वापसी की सामान्य तिथि 17 सितंबर है लेकिन 3 दिन पहले ही मानसून विदा होना शुरू हो गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews