Rajasthan Weather: 24 घंटे में सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम, 7 संभागों का बदलेगा मौसम, फिर बारिश के आसार, IMD ताजा पूर्वानुमान

सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ पुनः सक्रिय होने से नवंबर के प्रथम सप्ताह में भी कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी भागों में सामान्य से अधिक बारिश के आसार है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है। अरब सागर की खाड़ी में बना अवदाब (Depression) आज रविवार को कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) में परिवर्तित हो गया है।इसके असर से आज 2 नवंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नवंबर माह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य तथा उत्तर-पश्चिमी भागों में सामान्य से कम दर्ज होने की संभावना है।

सोमवार को सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम

जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार पुनः जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में 3-4 नवंबर को मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।राज्य के अधिकांश भागों में 5 नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री से. गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

नवंबर महीने के मौसम का पूर्वानुमान

  • प्रथम सप्ताह के दौरान दक्षिण राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 3 नवम्बर के दौरान बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 3-04 नवम्बर को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में मेघगरजन के साथ हल्के से माध्यम बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश समय मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में सामान्य से अधिक बारिश व पश्चिमी राजस्थान में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
  • 13 नवम्बर 2025 के दौरान राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है व द्वितीय सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।प्रथम सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास और इसके बाद न्यूनतम तापमान उत्तरी राजस्थान में सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।द्वितीय सप्ताह (7 से नवम्बर 2025 ) के दौरान राज्य अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व सामान्य से कम बारिश दर्ज होने की संभावना है।

शनिवार को कहां कैसा रहा राजस्थान में मौसम

  • पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा ।
  • चित्तोड़गढ़ में केवल एक स्थान पर 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
  • राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.9 डिग्री दर्ज़ किया गया ।
  • न्यूनतम तापमान नागौर में 12.5 डिग्री दर्ज़ किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Rajasthan Weather: 24 घंटे में सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम, 7 संभागों का बदलेगा मौसम, फिर बारिश के आसार, IMD ताजा पूर्वानुमान - MP Breaking News