Rajasthan Weather: 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, गिरेगा पारा, कोल्ड वेव का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Forecast : बादल बारिश के बाद राजस्थान का मौसम एकदम से बदल गय है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।हालांकि 2 से 4 दिसंबर को शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री के आसपास दर्ज होने के साथ शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।शनिवार को फतेहपुर में पारा 8.9 और लूणकरनसर में 8.8 डिग्री और बाड़मेर में तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।

दिसंबर से चलेगी शीतलहर

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है । आज रविवार को राज्य के दक्षिणी में पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में पुनः 3-4 डिग्री गिरावट होगी। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है।2 से 4 दिसंबर को शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है।2 दिसंबर को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर और 3 दिसंबर से शेखावाटी के झुंझुनू व सीकर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 3 और 4 दिसंबर को जयपुर संभाग में भी शीत लहर की संभावना है और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है।

शनिवार को कहां कैसा रहा मौसम का मिजाज

  • वर्तमान में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान  10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
  • चूरू, सीकर और झुंझुनू जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
  • शेखावाटी क्षेत्र में तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
  • अजमेर में 15.2, जयपुर में 14.7, कोटा में 14.8, चित्तौड़गढ़ में 15.3, बाड़मेर में 16, जैसलमेर में 12.1, जोधपुर में 17.2, बीकानेर में 14.3, चूरू में 9.6 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews