Rajasthan Weather : 4 दिन तक होगी भारी वर्षा, आज 24 जिलों में अलर्ट, अगस्त से फिर बदलेगा मौसम

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश का दौर 28 से 31 जुलाई के दौरान जारी रहने की संभावना है।
Rajasthan Weather

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून के चलते आज शनिवार को पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी भागों में  भारी से अति भारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है। खास करके पूर्वी राजस्थान में भारी से अतिभारी व कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है।

शनिवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट: बीकानेर, चूरू, सीकर, अजमेर, पाली, जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा /आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) आने की की संभावना है।
येलो अलर्ट: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, नागौर, जोधपुर जयपुर, टॉक, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, आसपास के क्षेत्रों मे अलग अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं कहीं पर तेज़ ह्या (20-30 kmph) की संभावना है।

31 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना है।पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश का दौर 28 से 31 जुलाई के दौरान जारी रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का मिजाज

  • पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई तथा कहीं कहीं पर भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई ।
  • पश्चिमी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा दौसा में 158.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान अजमेर में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews