Transfer News: 187 RAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में SDM बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान सरकार ने बीती रात 187 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कई विभागों और जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।वही हाल ही में पदोन्नत हुए 10 अधिकारियों को SDM पद पर नियुक्त किया गया है।
Transfer

राजस्थान में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। बुधवार (13 मई 2026) देर रात प्रदेश में 187 आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कई विभागों और जिला स्तर पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा जोधपुर, अलवर, अजमेर, धौलपुर, टोंक और हनुमानगढ़ समेत राज्य के कई जिलों में भी अधिकारियों को बदला गया है। साथ ही तहसीलदार से RAS पद पर पदोन्नत हुए 11 अधिकारियों में से 10 को भी उपखंड अधिकारी (SDM) के पद पर नियुक्ति दी गई है। इससे पहले नवंबर 2025 में 22 आरएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।  यह पिछले 6 महीनों के भीतर राजस्थान में प्रशासनिक सेवा का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।

आरएएस अधिकारी तबादला लिस्ट

  • ​पंकज कुमार ओझा: निदेशक (गोपालन) से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव
  • ​डॉ. ज्योति चौहान: कार्यकारी निदेशक (यातायात), परिवहन निगम से चिकित्सा शिक्षा विभाग में संयुक्त शासन सचिव
  • ​सुरेश कुमार नवल: सचिव, भरतपुर विकास प्राधिकरण से राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (RMSC) जयपुर में अतिरिक्त निदेशक
  • ​अरविंद सारस्वत: खान विभाग जयपुर से बीकानेर में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त
  • ​कश्मी कौर रण: गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार से पशुपालन विभाग में निदेशक
  • ​अमानुल्लाह खान:जोधपुर डिस्कॉम के सचिव पद से आयुर्वेद विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार
  • अखिलेश कुमार पीपल : जोधपुर डिस्कॉम का नया सचिव
  • ​कैलाश चंद्र यादव: झुंझुनूं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को कॉलेज शिक्षा विभाग में अतिरिक्त आयुक्त
  • परशुराम धानका : झुंझुनूं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
  • विनीता सिंह: जयपुर-1 की अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM)  से राजस्थान राज्य बीज निगम का प्रबंध निदेशक।
  • विनोद कुमार पुरोहित: स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशक  को राजस्थान रोडवेज में कार्यकारी निदेशक (ट्रैफिक)।
  •  अनिल कुमार गोयल को सेपऊ (धौलपुर), कृष्ण सिंह को टपूकड़ा और रमेश चंद वडेरा को अटरू (बारां) का एसडीएम बनाया गया है।
  • मुकेश चौधरी-I को फागी का उपखण्ड अधिकारी नियुक्त किया गया है। अन्य नामों के लिए नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं।

ras transfer list

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews