बंदूक की नोंक पर पेट्रोल पंप पर लूट, बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस पर की फायरिंग

बंदूक की नोंक पर पेट्रोल पंप पर लूट, बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस पर की फायरिंग

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। पिस्टल की नोंक पर 5 बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए मौजूद कर्मचारियों से कैश लूटा और फरार हो गए। वहीं आरोपियों ने पीछा कर रही पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। घटना के बाद राजगढ़ पुलिस ने 5 में से 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, दो आरोपी फरार है ।

बताया जा रहा है कि राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा गाँव मे बीती रात 5 बदमाश एक कार से आए और फलोदी पेट्रोल पंप कर्मचारियों से रात रुकने का बोलते हुए केबिन में जा घुसे। फिर उन्होने पम्प पर मौजूद 3 कर्मचारियों से पिस्तौल की नोंक पर मारपीट कर 50 हजार रुपए तथा मोबाइल लूटा और फरार हो गए। जैसे ही घटना की जानकारी राजगढ़ पुलिस को लगी तो पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए छापीहेड़ा, जीरापुर एवं माचलपुर थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी कर दी गई। राजस्थान की ओर भागते समय 3 आरोपियों फिरोज, जावेद और सोहेल को आधे घंटे के अंदर ही पुलिस ने पकड़ने कामयाबी हासिल की। ये बदमाश अलवर राजस्थान रहने वाले हैं और इसी तरह की लूट राजस्थान में भी कर चुके थे जिससे राजस्थान पुलिस भी इनका पीछा करते हुए छापीहेड़ा पहुंची थी।बदमाशों ने पीछा कर रही राजस्थीन पुलिस पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। वारदात में शामिल दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए है। राजगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की 3 आरोपियों तत्काल गिरफ्तार किया गया जबकि दो आरोपी अभी फरार है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews