अशोकनगर|हितेन्द्र बुधौलिया। आज के ही दिन एक साल पहले कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सैनिकों को आज अशोकनगर शहर में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित अमर जवान ज्योति के प्रतीकात्मक स्वरूप के सामने क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं कॉंग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मध्य प्रदेश सरकार मंत्रियों तुलसी सिलावट ,गोविंद सिंह राजपूत ,प्रभु राम चौधरी ,प्रदुमन तोमर एवं महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं जिले के तीनों विधायक गोपाल सिंह चौहान, बृजेंद्र सिंह यादव एवं जजपाल सिंह जज्जी तीनों विधायको ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान मंच से बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय एकता सब चीजों से ऊपर है। आज पूरा देश एक साल पहले शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।तब हम देश के दुश्मनों को संदेश देना चाहते है कि पूरा देश राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर एक है एवं देश की अखंडता हमारे लिए सबसे पहली प्राथमिकता है ,और उसके लिए सारा देश एक है।
कॉंग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सहित मंत्रियों ने दी पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






