Rajgarh : सोने के सिक्के की ऐसी उड़ी अफवाह, नदी की खुदाई में जुट गया पूरा गांव

rajgarh

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) में ऐसी अफवाह उड़ी की सोने के सिक्के की तलाश में पूरा गाँव पार्वती नदी (Parwati River) की खुदाई में लग गया। पिछले पांच दिनों से बड़े, बच्चे और महिलाएं सभी अलग-अलग जगह नदी को खोदते कर सोने के सिक्के की तलाश में लगे हुए है ।

यह भी पढ़े… Jabalpur New : लापरवाही पर एक्शन- किसान का भुगतान ना करने पर व्यापारी पर 25000 का जुर्माना

दरअसल,  शिवपुरा और गणूपुरा गाँव की पार्वती नदी से सोने के सिक्के निकलने की अफवाह कुछ इस तरह फैली कि लोगों ने नदी को ही खोदना शुरू कर दिया। देखते ही देखते एक के बाद एक गांव के सैकड़ों लोग नदी खोदने के लिए पहुंच गए। लेकिन वहां सिक्के वगैरा तो नहीं मिले। गांव के लोग बड़ी संख्या में खुदाई करते हुए जरूर नजर आए।
शिवपुरा गांव सीहोर (Sehore) और राजगढ़ जिले की सीमा पर स्थित है।पार्वती नदी इन दोनों जिलों को काटती है।

पांच दिन पहले कुछ इस तरह की सूचना ग्रामीणों को लगी कि नदी में कुछ सोने-चांदी के सिक्के निकल रहे हैं। यह अफवाह थी या हकीकत पता नहीं। लेकिन एक के बाद एक गांव के लोग पार्वती नदी में सोने के सिक्के को खोजने के लिए निकलने लगे। पिछले पांच दिन से यहां बड़ी संख्या में लोग जमे हुए हैं। जिनमें बड़े, बच्चे और महिलाएं सभी अलग-अलग जगह वह नदी को खोदते हुए नजर आए।

यह भी पढ़े… MPPSC : राज्य सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बड़ा बदलाव करने की तैयारी

बता दें कि पार्वती नदी के किनारे ही कुरावर के पास नाना साहब मराठा राजा की समाधि है, वहीं इस रास्ते से मुगल भी निकले थे। ऐसे में जब ग्रामीणों को सूचना लगी कि किसी को नदी में 8 से 10 सिक्के मुगलकालीन (Mughal Period) समय के मिले हैं। जिसके बाद यह अफवाह मानो पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग नदी खोदने लगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews