भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के स्वागत में निकली प्रभावी रैली

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के स्वागत में निकली प्रभावी रैली

रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। रतलाम भाजयुमों के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के प्रथम नगर आगमन पर बुधवार को शहर में दमदार, प्रभावी और विशाल वाहन रैली निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गो से निकली रैली में जीप पर सवार विप्लव जैन का जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर हार फूल और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नगर आगमन पर आयोजित विशाल वाहन रैली के पूर्व जैन ने श्री कालिका माता मंदिर में दर्शन किए और कन्या पूजन भी किया। इसके बाद उन्होंने संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव जी आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।

[dgv_vimeo_video id=”659313221″]

[dgv_vimeo_video id=”659313507″]

शहर में भारतीय जनता पार्टी के किसी युवा नेता की दमदार प्रभावी रैली बड़े समय बाद देखने को मिली। जीप में विप्लव जैन के साथ भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, अर्चित डागा,करणधीर बड़गोत्या, कृष्णा सोनी सहित अन्य मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी भी सवार रहे । रैली में और अलग-अलग जगह बने स्वागत मंच पर भाजपा के सभी गुटों से जुड़े लोग नजर आए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews