बड़ा हादसा: ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में तीन मजदूरों की मौत, 30 घायल

बड़ा हादसा: ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में तीन मजदूरों की मौत, 30 घायल

रतलाम, सुशील खरे| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के रतलाम (Ratlam) जिले की सीमा व राजस्थान सीमा से लगे गांव अरनोद उपखंड चकुंडा में गुरूवार को दर्दनाक हादसा (Accident) हो गया| यहां ट्रैक्टर ट्राली की भिडंत में तीन मजदूरों की मौत हो गई| हादसे में 30 मजदूर घायल हुए हैं| दो मजदूरों की घटनास्थल पर व एक मजदूर की इलाज के दौरान मोत हो गई।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना क्षेत्र की पुलिस और अधिकारियों को दी| जहां से घायलों को तत्काल 108 की मदद से जावरा अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है । मजदूरों ने आर्थिक सहायता की मांग करते हुए सड़क पर ही धरना दे दिया मामला राजस्थान सीमा का होने पर प्रशासनिक अधिकारी पिपलौदा तहसीलदार के समझाइश के बाद वहां से हटे ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली राजस्थान नीरवता गांव से मध्यप्रदेश मजदूरी करने के लिए आ रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने ट्राली को पिछे से टक्कर मार दी| इस टक्कर से मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्राली एक खाई में जा गिरी जिसमे दो मजदूरों की घटनास्थल व एक मजदूर की जावरा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई| वहीं घायलों का जावरा अस्पताल में इलाज जारी है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews