
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Ratlam News: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की पुलिस ने पड़ी कार्रवाई की है, जहां रतलाम-झाबुआ मार्ग से पुलिस ने एक कार से अवैध शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने ड्राइवर पर मामला दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया है। आइए जानते हैं विस्तार से…
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिली थी। वहीं, मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रतलाम-झाबुआ मार्ग पर स्थित ग्राम तितरी के पास एक कार DL-3C CZ- 5795 को रोककर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, जोकि भागने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर यशवंत बैरागी निवासी थावरिया बाजार को पकड़कर माणक चौक थाना लाया। वहीं, पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया है।
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
आपको बता दें पुलिस ने कार से 96 टीन बीयर के डिब्बे बरामद किए हैं, जिसकी बाजार में कीमत कुल कीमत तकरीबन 12,480 रूपए से लेकर 26,200 रूपए तक बताई जा रही है। इसके अलावा 196 क्वार्टर देशी प्लेन शराबद बरामद हुई है, जिसकी कीमत तकरीबन 13,720 रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त करने के साथ करीब 3 लाख रूपए के कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
