MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

चाकू पकड़ा तो पुलिस को जड़ दिया चांटा ……रतलाम के तेजा दशमी जुलूस में भारी बवाल

रतलाम के शिवगढ़ में तेजा दशमी के जुलूस के दौरान चाकू मिलने पर विवाद हो गया। आरोपी के दोस्त ने आरक्षक को चांटा मारकर गला पकड़ लिया। पुलिस उसे जबरन थाने ले गई, जहाँ माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।
चाकू पकड़ा तो पुलिस को जड़ दिया चांटा ......रतलाम के तेजा दशमी जुलूस में भारी बवाल

रतलाम जिले के शिवगढ़ में तेजा दशमी के जुलूस के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सोमवार की दोपहर जुलूस में भारी भीड़ के बीच गश्त कर रही पुलिस ने कुछ युवकों की तलाशी ली, तो उनमें से एक के पास से चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिसकर्मी उस युवक को पकड़कर पूछताछ करने लगे, तभी वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और अचानक माहौल गर्म हो गया।

पुलिसकर्मी को मारा चांटा, फिर पकड़ा गला

जब आरक्षक कंवरलाल और नितेश जाटव आरोपी से पूछताछ कर रहे थे, तभी आरोपी के एक दोस्त ने आरक्षक कंवरलाल को थप्पड़ मार दिया। आपको बता दें कि चांटा पड़ते ही पुलिसकर्मी ने भी युवक को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ चांटे जड़े, जिसके जवाब में युवक ने आरक्षक का गला दबा दिया। दोनों के बीच सड़क पर ही काफी देर तक धक्का-मुक्की और खींचतान चलती रही, जिससे जुलूस में अफरा-तफरी मच गई।

भीड़ को खदेड़कर बाइक से ले गए थाने

हंगामा बढ़ता देख आरक्षक नितेश जाटव ने सख्ती दिखाई और पुलिस वालों पर हाथ उठाने की बात कहते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इसके बाद भी जब आरोपी युवक पुलिस से अकड़ दिखाता रहा, तो पुलिसकर्मियों ने उसे जबरन बाइक के बीच में बैठाया और खींचकर शिवगढ़ थाने ले गए।

थाने में मांगी माफी, बिना कार्रवाई छोड़ा

थाने पहुंचने के बाद चांटा मारने वाले युवक ने पुलिस के सामने अपनी गलती मानते हुए हाथ जोड़कर माफी मांग ली। आपको बता दें कि थाना प्रभारी आरएस मकवाना के मुताबिक माफी मांगने के कारण उस युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई और उसे छोड़ दिया गया। हालांकि, जिस युवक के पास से चाकू बरामद हुआ था, उसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews
चाकू पकड़ा तो पुलिस को जड़ दिया चांटा ......रतलाम के तेजा दशमी जुलूस में भारी बवाल