रतलाम में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जहां एक मां और उसके एक महीने के मासूम बेटे की मौत हो गई। महिला का पति गंभीर हालत में है। वहीं 2 साल की मासूम बेटी उछल कर गिर गई। उसे कोई चोट नहीं आई है। परिवार के साथ ये हादसा ट्रक की टक्कर से हुआ।

जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी अपनी 2 साल की बेटी के साथ अपने बच्चे को टीका लगवाने के लिए नामली लेकर आ रहे थे। इस दौरान फोरलेन पर कृषि उपज मंडी के गेट के सामने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक महिला की पहचान सुगन और उसके एक महीने के बेटे हर्षित की रूप में हुई है।

ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक फोरलेन पर नामली से पहले कृषि उपज मंडी के गेट के सामने स्पीड ब्रेकर बना हुआ है। यहां पर बाइक चालक अनिल ने गाड़ी की स्पीड कम की। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनिल और उसकी बेटी अर्चना सड़क के किनारे गिर गए। जबकि सुगन और बेटा हर्षित ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक इन दोनों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। जिससे इनकी मौके पर ही मौत हो गई।

टीका लगवाने गए थे

जानकारी के मुताबिक परिवार के साथ यह हादसा उसे समय हुआ जब यह अपने एक महीने के बेटे को टीका लगवाने जा रहे थे। 25 वर्षीय सुगन ने 1 महीने पहले ही बेटे को जन्म दिया था। अनिल जो मंदसौर के लामगरी गांव में रहता है अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए बड़ौदा आया था। बेटे को टीका लगवाना था इसलिए वो पत्नी और दोनों बच्चों के साथ नामली स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। उसी दौरान परिवार के साथ हादसा हुआ।

घायल का इलाज जारी

जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं राजी रोड राजस्थानी लोगों की मदद से अनिल को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है उसका इलाज किया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दूसरी तरफ 2 साल की मासूम अर्चना इस हादसे से डरी हुई है। उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

ट्रक चालक की तलाश जारी

इस घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद वो मौके से फरार हो गया। जब ट्रक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरा की तलाशी ली गई तो कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस द्वारा दी है जानकारी के मुताबिक तार टूटे हुए थे, इस वजह से सीसीटीवी बंद यह तो फुटेज नहीं मिला है। चालक की तलाश की जा रही है।