विवाद के बाद रतलाम में चले चाकू, फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

विवाद के बाद रतलाम में चले चाकू, फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Ratlam Crime News: शहर के माणकचौक थाना इलाके में दो पक्षों में हुए आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना में घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। युवक की जांघ पर चोट आई है और उसका इलाज जारी है।

यह पूरा मामला रतलाम के माणकचौक थाना इलाके के हरमाला रोड पर स्थित फूल मंडी का है। यहां पर सरफराज नामक गायक पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने सरफराज की जांघ पर तीन बार चाकू मारा। इस दौरान सरफराज के साथ मौके पर मौजूद जावेद नामक युवक ने बीच-बचाव किया तो बदमाशों ने उसे भी मारने की कोशिश की और धमकाते हुए भाग गए।

घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मामले की सूचना मिलते ही माणकचौक थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली। बयान लेने के बाद अब आरोपितों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक घायल युवक सरफराज का चिंकी, शेरू और मोइन नामक युवकों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद के कुछ देर बाद इन युवकों ने घायल पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों फरार है और इनकी तलाश जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews