पैसों के लेन-देन में दंपत्ति ने फेरीवाले से की मारपीट, एससी एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज

पैसों के लेन-देन में दंपत्ति ने फेरीवाले से की मारपीट, एससी एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज

Ratlam News: रतलाम के जावरा (Javra) में एक फेरीवाले से दंपति द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस व्यक्ति ने प्लॉट खरीदने के लिए कुछ पैसे दिए थे लेकिन बाद में इसे पता चला कि प्लॉट पहले से बिका हुआ है। इसने जब अपने पैसे वापस मांगे तो महिला उसके पति और बच्चे ने मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे परिवार के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह मामला जावरा के खटीक मोहल्ला में रहने वाले जितेंद्र नामक व्यक्ति से जुड़ा हुआ है। जितेंद्र फेरी लगाकर साड़ी बेचने का काम करता है। जानकारी देते हुए उसने बताया कि शिक्षक नगर में रहने वाले धीरेंद्र ने उससे एक प्लॉट दिखाते हुए सौदा तय किया था और एग्रीमेंट कर पैसे भी ले लिए थे। कुछ दिनों बाद मुझे पता चला कि प्लॉट पहले से बिका हुआ है। इस पर मैंने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने मुझे चेक तो दिया लेकिन वह कैश नहीं हुआ। वापस रुपए मांगने गया तो धीरेंद्र उसकी पत्नी और बच्चे ने मुझे जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दी और मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने परिवार पर 323, 294 506, 34 और एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने ये भी बताया कि उसने ब्याज पर लेकर प्लॉट के लिए रुपए दिए थे लेकिन इसके पहले से बीके होने की जानकारी मुझे नहीं दी गई। काफी समय तक रजिस्ट्री के लिए टालमटोल किया गया। पैसे मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस का कहना है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है और फरियादी की जानकारी के मुताबिक 3 लोगों पर प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews