फिर लॉकडाउन की अवहेलना, मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gang rape

रतलाम/सुशील खरे

कोरोना संकट के चलते सभी धर्मस्थलों को बन्द किया जा चुका है, लेकिन कुछ लोग अभी भी कोरोना संकट की गंभीरता को समझने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को शहर के उंकाला रोड स्थित एक मस्जिद में सामूहिक नमाज अता करते कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नमाजियों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार ग्यारह लोग पकडे गए है,जबकि पुलिस इनकी संख्या सिर्फ छ: बता रही है।

उंकाला रोड पर सुदामा परिसर के सामने स्थित मस्जिद में सामूहिक नमाज अता किए जाने की सूचना प्रशासन को स्थानीय रहवासियों से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का दल मौके पर पहुंचा। मस्जिद में कई लोग नमाज अता कर रहे थे। पुलिस को देखकर कई नमाजी मौके से भाग गए। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक यहां से ग्यारह लोगों को पकड़ा गया है, लेकिन पुलिस ने इनकी संख्या अभी छह बताई है। पुलिस का कहना है कि शेष लोगों की तलाश जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews