राधा रानी के 7 नामों पर करें बेटी का नामकरण, जानें इनके सुंदर अर्थ

हिंदू धर्म में 16 संस्कार किए जाते हैं, जिनमें से नामकरण संस्कार काफी महत्वपूर्ण माना गया है। चलिए आज हम आपको बेटी के ऐसे नाम बताते हैं, जो राधा रानी के नाम से प्रेरित हैं।
Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता के लिए दुनिया में उनके बच्चे से ज्यादा कीमती कुछ नहीं होता। जब उनके जीवन में नन्हे मेहमान का आगमन होता है। तो वो उसे हर खुशी देना चाहते हैं, जिसकी उसे जरूरत होती है। बच्चे की छोटी से बड़ी हर चीज का बहुत ज्यादा ध्यान रखा जाता है।

घर में जब बच्चा आता है तो सभी सदस्यों को उसके लिए कोई खूबसूरत नाम ढूंढने की जिम्मेदारी भी सौंप दी जाती है। अगर आपके घर में किसी नन्ही परी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको राधा रानी से प्रेरित कुछ ऐसे नाम बताते हैं। जिस पर आप अपनी बच्ची का नामकरण कर सकते हैं। चलिए इन नामों की लिस्ट और उनके अर्थ जान लेते हैं।

राधारानी से प्रेरित नाम (Baby Name)

राधानी

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है, जो आप अपनी लाडली बेटी को दे सकते हैं। ये नाम दिव्यता, शक्ति, सुंदरता और नेतृत्व का प्रतीक है।

राधिका

यह बहुत ही सुंदर नाम है जिस पर बच्ची का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ प्रेम, भक्ति और अनुग्रह से भरपूर होता है ।

राधवी

यह बहुत ही यूनिक और सुंदर सा नाम है जो आप बेटी को दे सकते हैं। राधा की तरह उज्जवल और दीप्तिमान व्यक्ति यही कहलाता है।

राधिता

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी लाडली बेटी को दे सकते हैं। जिसको बहुत अधिक प्यार और प्रशंसा मिलती है उसे यही कहा जाता है

कांति

यह एक हटकर नाम होगा जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ चमक, शुद्धता और आकर्षण होता है।

राधना

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जिस पर बेटी का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ सम्मान, प्रशंसा और श्रद्धा होता है।

राधिनी

यह बहुत ही सुंदर नाम है, जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सौंदर्य, प्रेम और ज्ञान होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews