नए साल में हर शाम करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी, मिलेगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद

हर कोई अपने नए साल की शुरुआत अच्छी चाहता है। अगर आपकी भी यही इच्छा है तो हम आपको कुछ आसान से उपाय बता देते हैं जो आपके जीवन में सुख समृद्धि, धन और बरकत लाएंगे।
Astro Tips

नया साल हर व्यक्ति के लिए खास होता है। ये अपने साथ ढेर सारी उम्मीदें लेकर आता है। सभी को लगता है कि उनके न्यू ईयर की शुरुआत अच्छी होनी चाहिए। ऐसा कहते हैं कि अगर साल की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा साल अच्छा गुजरता है। आप चाहें तो कुछ उपायों के जरिए अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं।

अगर आप ये चाहते हैं कि आपके जीवन में धन, दौलत, बरकत और तरक्की बनी रहे तो आपको माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना होगा। शाम का समय माता लक्ष्मी के आगमन का कहा जाता है। अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस समय कुछ उपाय कर सकते हैं। आपको इस बारे में बता देते हैं।

करें ये उपाय

मुख्य द्वार पर दीपक

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे सरल उपाय घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का दीपक जलाना है। यह दीपक आपको हमेशा दरवाजे के दाएं और रखना है। माता लक्ष्मी के स्वागत के संकेत के तौर पर पहचाना जाता है।

उत्तर दिशा की सफाई

धन के देवता कुबेर का वास उत्तर दिशा में माना गया है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए इस दिशा को अच्छी तरह से साफ करें और एक तांबे के बर्तन में गंगाजल भरकर रखें।

तुलसी को दीपक

हिंदू धर्म में तुलसी को माता के रूप में पूजा जाता है। नए साल में शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। पौधे की परिक्रमा करना बिल्कुल ना भूलें इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

तिजोरी में रखें ये चीज

नए साल में सुपर नाम हासिल करने के लिए शाम की पूजन के बाद अपने धन रखने के स्थानीय तिजोरी में कमलगट्टा या फिर पीली कौड़ी रखें। इससे धन की आवक बढ़ जाती है। अनावश्यक होने वाला खर्च भी रुक जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews