प्यारी बिटिया को दें नदियों से जुड़े नाम, हर कोई करेगा तारीफ

घर में जब नन्ही बिटिया आती है तो हर तरफ खुशियां छा जाती है। लक्ष्मी स्वरूप बेटी को हर कोई सुंदर नाम देना चाहता है। अगर आपके घर में बिटिया का जन्म हुआ है तो आप नदियों पर उसका नाम रख सकते हैं।
Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता के लिए दुनिया में उनकी संतान सबसे ज्यादा कीमती होती है। अपनी संतान को खुशी और उसे बेहतरीन जीवन देने के लिए माता-पिता हर संभव कोशिश करते हैं। वो चाहते हैं कि उनका बच्चा बेहतरीन जीवन जीए और इसी के साथ उसे कभी भी किसी तरह की कमी का सामना न करना पड़े। यही कारण है कि जब घर में बच्चे का आगमन होता है तो सब कुछ बदल जाता है। केवल माता-पिता ही नहीं बल्कि घर के अन्य सदस्य भी बच्चों के प्रति जिम्मेदार हो जाते हैं।

जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तब कई तरह के रीति रिवाज भी निभाए जाते हैं। इनमें से एक रीति बच्चों का नामकरण भी है, जिसे हिंदू धर्म में नियम कायदों के साथ निभाया जाता है। बच्चों के जन्म के समय और तारीख के मुताबिक ऐसे नाम का चुनाव किया जाता है, जो उसके जीवन पर सकारात्मक असर डालने का काम करें।

नदियों पर नाम (Baby Name)

बच्चों का नामकरण करने का हर व्यक्ति का अपना तरीका होता है। कोई ज्योतिष के निकाले गए अक्षर पर नामकरण करता है तो कोई माता-पिता के नाम को मिलाकर नाम रखता है और कोई अपना पसंदीदा नाम अपने बच्चों को देता है। अगर आपके घर में नन्ही परी आई है तो आप उसे नदियों से जुड़े पवित्र नाम दे सकते हैं। चलिए आज हम आपको यह नाम और उनके अर्थ बताते हैं।

जाह्नवी

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है, जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ गंगा नदी है। यह आपकी बच्ची के व्यक्तित्व को गंगा नदी की तरह पवित्र बनाएगा।

इंदुजा

अगर कोई हटकर नाम चाहिए तो यह बिल्कुल बेस्ट है। नर्मदा नदी को इसी नाम से पुकारा जाता है। यह आप आसानी से अपने बच्चों को दे सकते हैं।

रेवा

यह छोटा सा और प्यारा नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ नर्मदा नदी होता है।

आसिता

अगर कोई यूनिक नाम चाहिए तो इस पर बच्ची का नाम रख सकते हैं। यमुना नदी को इसी नाम से पुकारा जाता है।

जनविका

यह बिल्कुल हटकर नाम होगा जो आपने अब तक नहीं सुना होगा। यह गंगा नदी से जुड़ा नाम है, जिसका अर्थ जीवनदायिनी होता है।

यामी

यह बहुत ही प्यारा और पॉपुलर नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। यमुना नदी को इसी नाम से पुकारा जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews