लाडले बेटे के लिए चुने ये 5 अर्थपूर्ण नाम, नामकरण के समय इन बातों का रखें खास ध्यान

नामकरण संस्कार हिंदू धर्म की एक बहुत ही पौराणिक विधि है। इसके जरिए बच्चे को जीवन भर के लिए नाम के रूप में पहचान दी जाती है। चलिए आज हम आपके लाडले बच्चों के लिए कुछ नाम बताते हैं।
Baby Name

बच्चों के नाम (Baby Name) रखना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं होता। दरअसल, आजकल के मॉर्डन जमाने में हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और बेस्ट होना चाहिए। अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप उसके लिए कोई ना कोई प्यारा नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। अगर हां, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं क्योंकि यहां पर आपको बच्चों के सुंदर और अर्थपूर्ण नाम मिल जाएंगे।

नाम हर व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का काम करता है। दरअसल जैसा नाम होता है वैसे ही गुण और लक्षण व्यक्ति में आते हैं। यही वजह है कि नामकरण संस्कार के समय माता-पिता ऐसे नाम चुनना चाहते हैं जिनके बच्चे के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सके। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्यार नाम लेकर आए हैं जो पारंपरिक मूल्यों से जुड़े हुए हैं और बच्चे के जीवन को खुशहाल बनाएंगे।

बेटे के नाम

कबीर- यह प्यारा नाम है जिसका अर्थ महान और धार्मिक होता है। जिससे बहुत सारा आध्यात्मिक ज्ञान हो उसे यही कहा जाता है।

शौर्य- यह खूबसूरत सा नाम भी लाडले बेटे के लिए परफेक्ट साबित होगा। यह वीरता और साहस से जुड़ा हुआ नाम है जो आपके बच्चे को अटल व्यक्तित्व देगा।

अयान- यह प्यारा नाम नन्हे राजकुमार के लिए बहुत अच्छा साबित होने वाला है। भगवान से मिला हुआ बाहर यही कहलाता है। अच्छे और मजबूत भाग्य को भी यही कहा जाता है।

कृष- अगर कोई मॉडर्न लेकिन सुंदर नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बच्चे को दे सकते हैं। इस खूबसूरत से नाम का संबंध भगवान कृष्ण से है। प्रेम और करुणा भी इसके सुंदर अर्थ हैं।

ध्रुव- नन्हे राजकुमार को आप यह छोटा लेकिन खूबसूरत नाम दे सकते हैं। जो स्थिर और अचल होता है उसे यही कहा जाता है। यह नाम आपके बच्चे को मजबूत जीवन देगा।

नाम रखते समय ध्यान रखें ये बातें

  • जब आप अपने बच्चों का नामकरण कर रहे हैं जब आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है
  • याद रखें की नाम का उच्चारण आसान और सुनने में मधुर होना चाहिए।
  • अपने पारिवारिक परंपराओं को ध्यान में रखकर नामकरण करें।
  • आप चाहे तो राशि और नक्षत्र से भी बच्चे का नाम रख सकते हैं।
  • नाम डिसाइड करने से पहले उसके अर्थ को अच्छी तरह से समझ लें।
  • हमेशा यूनिक नाम का चयन करें ताकि भविष्य में बच्चों को बेहतर जीवन दे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews