ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल आज, पूजा के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान

बड़ा मंगल पर बजरंगबली की पूजन का विशेष महत्व माना गया है। आज ज्येष्ठ मास का तीसरा मंगलवार है, चलिए पूजा की विधि जान लेते हैं।
Bada Mangal 2026

ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार का विशेष महत्व माना गया है। 19 मई यानी आज इस महीने का तीसरा बड़ा मंगल है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ये वही दिन है जब भगवान श्री राम और हनुमान जी की मुलाकात हुई थी। यही वजह है कि किस माह के हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है।

इस दिन भगवान राम और हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना करने का विधान माना गया है। जो व्यक्ति बजरंगबली की नियमों के मुताबिक पूजा करता है उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जीवन में आने वाले सारे संकट टल जाते हैं। चलिए जान लेते हैं कि किस तरह से आपको हनुमान जी की पूजा करनी है।

तीसरा मंगल का मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 पर दोपहर 12:45 तक रहेगा। अमृत काल 9:14 से 9:40 तक रहने वाला है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:05 से 4:45 तक। विजय मुहूर्त 2:40 से 3: 29 तक। गोधूली मुहूर्त 7:06 से 7:27 तक रहेगा।

कैसे करें पूजा

  • इस दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • अब आपको एक लाल कपड़ा बिछाकर उस पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करना है।
  • अब चंदन, सिंदूर और अक्षत बजरंगबली को अर्पित करें।
  • पीले फूल और माला अर्पित कर दीपक जलाएं और आरती करें।
  • अब आपको हनुमान जी को बूंदी के लड्डू, गुड़ चना और फलों का भोग लगाना है।
  • अब अंत में हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस दिन जल से शरबत का दान करना बहुत शुभ माना गया है।
  • किसी मंदिर में या फिर जरूरतमंद को अन्न का दान जरूर करें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
  • अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना पानी जरूर रखें।
  • घर और मंदिर की साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews