हनुमान जी के सुंदर नामों पर रखें बेटे का नाम, बलवान और बुद्धिमान बनेगा बच्चा

हर माता-पिता अपने बच्चों को बेहतरीन व्यक्तित्व का स्वामी बनाना चाहते हैं। इस काम में बच्चे को दिया गया नाम काफी सहायक हो सकता है। चलिए आज नन्हे मेहमान के लिए प्यारे नाम देख लेते हैं।
baby name

हर माता पिता अपने बच्चों को अच्छे व्यक्तित्व का स्वामी बनाना चाहते हैं। वो ये चाहते हैं कि उनका बच्चा एक बेहतरीन इंसान बने और उसे प्यार, मान सम्मान और खुशियों की प्राप्ति हो। इसके लिए बचपन से बच्चों में अच्छे गुण विकसित करने की कोशिश की जाती है। उन्हें अच्छी बातें सिखाई जाती है ताकि वह बेहतर इंसान बन सके।

वैसे किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व पर उसके नाम का भी गहरा असर होता है। हमने बड़े बुजुर्गों से यह बात सुनी है जैसा नाम और वैसा काम। कहीं ना कहीं यह बात सच भी है। यही कारण है कि जो बच्चे का नामकरण किया जाता है तो ऐसे नाम ढूंढ जाते हैं जिनका कोई अच्छा अर्थ निकलता है। बेहतरीन और अर्थपूर्ण नाम बच्चों के व्यक्तित्व को सवार सकता है।

हनुमान जी पर नाम (Baby Name)

बच्चों के नामकरण के समय अधिकतर माता-पिता धार्मिक नामों का चुनाव करते हैं। वह यह चाहते हैं कि बच्चों में सकारात्मक गुण है इसलिए अधिकतर भगवानों के नाम से जुड़े हुए नाम रखे जाते हैं। अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आया है और आप उसके लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम आपको भगवान हनुमान से प्रेरित कुछ नाम बताते हैं।

अंजनेय

यह बहुत खूबसूरत नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। भगवान हनुमान माता अंजनी के पुत्र हैं इसलिए उन्हें इस नाम से पुकारा जाता है।

मारुति

यह बहुत खूबसूरत नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। भगवान हनुमान पवन के वेग की तरह तेज है इसलिए उन्हें इस नाम से पुकारा जाता है। इस नाम का अर्थ हवा की तरह तेज होता है।

संजीवनी

भगवान हनुमान और संजीवनी बूटी का जो उल्लेख में शास्त्र में मिलता है उसे हम सभी परिचित हैं। जो किसी भी चीज को पुनः जीवित कर दे उसे यही कहा जाता है।

रामेष्ट

यह बहुत ही यूनिक नाम होगा जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। जो भगवान राम का प्रिय हो उसे यही कहा जाता है।

तेजस

यह बहुत ही प्यारा नाम होगा जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ तेज और चमक होता है।

रुद्रांश

भगवान शिव का अंश होने की वजह से हनुमान जी को यह नाम मिला है। यह प्यारा नाम आप अपने बच्चों को दे सकते हैं जिसका अर्थ रुद्र का अंश होता है।

शौर्य

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। शौर्य का अर्थ शूरवीर और प्रतापी होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews