Chaiti Chhath Puja 2026: खरना के साथ आज से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास, जानें पूजा और अर्घ्य का शुभ समय

चैती छठ महापर्व को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। चलिए सूर्य को अर्घ्य देने और खरना पूजा का समय जान लेते हैं।
Chaiti Chhath Puja 2026

चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का काफी महत्व माना गया है। रविवार को नहाय खाय के साथ इसकी शुरुआत हो गई है। इस पर्व के दौरान व्रत रखा जाता है नहाय खाय के दिन व्रतियों ने गंगा स्नान कर चना दाल, अरवा चावल और कद्दू की सब्जी ग्रहण की। सोमवार यानी आज खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।

शास्त्रों में निर्धारित नियमों के अनुसार चैत्र शुक्ल पंचमी को कृतिका नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में व्रत करने वाले लोग दिन भर निराहार रहकर खाना पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र और प्रीति योग में सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। चलिए खरना और अर्घ्य का समय जान लेते हैं।

खरना पूजा और अर्घ्य का समय

शाम 6:01 से 7:29 तक खरना पूजा का शुभ समय है। अस्ताचलगामी सूरज को शाम 6:02 मिनट तक अर्घ्य दिया जा सकता है। इसके बाद उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने का समय सुबह 5:57 के बाद का है।

सामग्री और उनका महत्व

खरना और नहाय खाय की पूजा में कुछ सामग्रियों का विशेष महत्व माना गया है। इनमें ठेकुआ, ऋतु फल, ईख और सूप मुख्य है। उनके धार्मिक महत्व की बात करें तो ठेकुआ को समृद्धि के संकेत के रूप में देखा जाता है। सूप अर्घ्य देने में बांस से बनी इस सामग्री का उपयोग किया जाता है। ऋतुफल लाभ और सुख-समृद्धि के संकेत के रूप में पहचाने जाते हैं। ईख यानि गन्ना आरोग्यता से जोड़कर देखा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews