Hindi News

चातुर्मास में करें ये 5 चमत्कारी उपाय, मुश्किलों का होगा समाधान, बढ़ेगी सकारात्मकता

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
चातुर्मास का आध्यात्मिक महत्व काफी ज्यादा माना गया है। इस महीने में किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन में शुभ परिणाम लेकर आएंगे। चलिए आपको ये उपाय बताते हैं।
चातुर्मास में करें ये 5 चमत्कारी उपाय, मुश्किलों का होगा समाधान, बढ़ेगी सकारात्मकता

चातुर्मास का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवशयनी ग्यारस से इस महीने की शुरुआत हो जाती है। 6 जुलाई से इस महीने की शुरुआत हो रही है।

चातुर्मास एक ऐसा महीना होता है जब भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि में गृह प्रवेश, मुंडन विवाह और शुभ काम नहीं किए जाते। वैसे तो भगवान विष्णु इस समय निद्रा में चले जाते हैं लेकिन फिर भी आध्यात्मिक महत्व इस महीने का काफी ज्यादा माना गया है। अगर इस समय कुछ खास उपाय कर लिया जाए तो विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। चलिए हम आपको यह उपाय बता देते हैं।

चातुर्मास के उपाय (Chaturmas 2025)

तुलसी पर दीपक

अगर हर रात सोने से पहले घर के मंदिर में या तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाया जाए तो शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय होती है और इस पर लगाया गया दीपक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

हनुमान चालीसा का पाठ

रात को सोते समय हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत अच्छा माना गया है। बजरंगबली संकट मोचन के नाम से पहचाने जाते हैं। अगर उनकी पूजन अर्चन की जाती है तो सभी तरह के भाई और बुरी शक्तियों का नाश हो जाता है।

कपूर जरूर जलाएं

रात को सोते समय कमरे में कपूर जरूर जलाएं। इसकी महक से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह बुरी शक्तियों को दूर भगाने का काम करता है।

सेंधा नमक का पोछा

सप्ताह में एक या दो बार घर में पानी में सेंधा नमक मिलाकर पोछा जरूर लगाना चाहिए। यह जितनी भी नकारात्मक ऊर्जा होती है उसको रोक लेता है। इससे घर का वातावरण पवित्र हो जाता है।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ

अगर कर सके तो रात में सोने से पहले विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और सभी तरह के कष्टों को दूर कर देते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews