MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

लाडले राजकुमार के लिए सबसे खूबसूरत नाम, इनके अर्थ जीत लेंगे आपका दिल

हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे बेस्ट नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो हम आपको उसके लिए कुछ प्यारे नाम बता देते हैं।
Abh baby name

माता-पिता के लिए अपने बच्चों का नाम (Cute Baby Name) रखना आजकल सबसे बड़ा टास्क होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर बहुत गहरा असर होता है। ऐसे में माता-पिता चाहते हैं कि बच्चों का नाम ऐसा होना चाहिए जो उनके जीवन पर सकारात्मक असर डाले। यही वजह है कि आजकल नाम ढूंढते समय उनके अर्थ पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

माता-पिता जब भी अपने बच्चों को नाम देते हैं तो कुछ आध्यात्मिक नाम की तलाश करते हैं। जैसे पुराने समय में भगवान के नाम पर बच्चों का नाम रख दिया जाता था ताकि उन्हें अच्छे गुण विकसित हो सके। इसी तरह से आजकल भी ऐसे ही नाम तलाशे जाते हैं, जिनके अर्थ सुंदर हो। अगर आप अपने बच्चों के लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ खूबसूरत से नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।

अंशुमन

यह बहुत प्यारा नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। किरण प्रकाश और सूर्य की ऊर्जा इस नाम के खूबसूरत अर्थ हैं।

अक्षय

यह एक सुंदर नाम है जो आप अपने लाडले राजकुमार को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ अजेय और अमर होता है। जिसका कभी विनाश ना किया जा सके उसे यही कहते हैं।

आयुष्मान

यह बहुत खूबसूरत नाम है जो नन्हे मेहमान को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ लंबी आयु वाला और स्वस्थ व्यक्ति होता है।

अद्वैत

यह प्यारा सा नाम लाडले बच्चों के लिए बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ अद्वितीय, सबसे अलग और अनोखा होता है।

अयांश

यह भी एक सुंदर नाम है जो आप अपने राजकुमार के लिए चुन सकते हैं। माता-पिता का अंश और ईश्वर का उपहार यही कहलाता है।

अविरल

यह बहुत सुंदर नाम है जो आप अपने लाडले बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ निरंतर और हमेशा चलता रहने वाला होता है।

आलोक

यह भी एक सुंदर नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ प्रकाश और चमक होता है जो आपके बच्चे के जीवन को खुशियों की रोशनी से भरेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
लाडले राजकुमार के लिए सबसे खूबसूरत नाम, इनके अर्थ जीत लेंगे आपका दिल