N अक्षर से बच्चे के लिए क्यूट नाम, बहुत खूबसूरत है अर्थ, देखें लिस्ट

Astro Tips

Baby Name: बच्चे का नामकरण हर परिवार के लिए खुशियों से भरा हुआ लम्हा होता है। यह वह समय होता है जब माता-पिता और पूरा परिवार अपने जीवन में आए नन्हे से मेहमान को जिंदगी भर के लिए पहचान देते हैं। नामकरण में व्यक्ति को जो नाम दिया जाता है वह जिंदगी भर उसके साथ चलता है। पहले के जमाने में लोग भगवान के नाम पर नामकरण कर दिया करते थे लेकिन बदलते हुए वक्त के साथ अब यूनिक, ट्रेडिंग और अर्थपूर्ण नाम ढूंढे जाते हैं।

अगर आप हाल ही में बच्चों के माता-पिता बने हैं या आपके घर में किसी नन्हे शहजादे का आगमन हुआ है, तो जाहिर सी बात है कि उसके लिए कोई प्यारा सा और अर्थपूर्ण नाम ढूंढा जा रहा होगा। आज हम आपके लिए न अक्षर से जुड़े कुछ प्यारे नाम की लिस्ट लेकर आए हैं। अगर आपको अपने बच्चों का नामकरण इसी अक्षर से करना है तो यह लिस्ट आपके काम की है।

नरेंद्र

यह नाम भले ही पुराना है लेकिन इसका अर्थ बहुत ही शानदार है। इस नाम का अर्थ नेता या फिर राजा होता है। अगर आप कोई अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं तो बच्चे कोई नाम दिया जा सकता है।

नवीन

नया और नूतन मतलब जो पहली बार हुआ है उसे नवीन कहा जाता है। बेटे के लिए यह एक बहुत ही खूबसूरत नाम रहेगा।

नितिन

ये एक बहुत ही प्यारा नाम है जिसका अर्थ भी शानदार है। कानून का जानकर, सही रास्ते पर चलने वाला और सिद्धांत वादी व्यक्ति नितिन कहलाता है।

नागेश

यह एक बहुत ही प्यारा नाम है जो भगवान शिव के गले में विराजित रहने वाले नाग देवता से जुड़ा हुआ है। नागों के मालिक या देवता को नागेश कहा जाता है।

नील

नील बच्चे के लिए एक छोटा सा और खूबसूरत नाम है जो बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। नीला रंग, खजाना और पर्वत इस नाम के खूबसूरत अर्थ है।

नितेश

बच्चों के लिए यह भी एक प्यारा नाम है और यह थोड़ा यूनिक भी लगेगा। सही मार्ग पर चलने वाला और नियम कायदे में रहने वाला व्यक्ति नितेश कहलाता है।

नैतिक

ये बेटे के लिए एक प्यारा नाम है। इस नाम का अर्थ नीति के मुताबिक चलने वाला, नीति बनाने वाला होता है। ये एक परफेक्ट नाम साबित होगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews