Hindi News

धनु संक्रांति आज, सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन चीजों के दान से चमक उठेगा भाग्य

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
साल में कुल 12 संक्रांति आती है, आज धनु संक्रांति है। आज सूर्य देव का राशि परिवर्तन होगा। कुछ चीजों का दान कर शुभ परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
धनु संक्रांति आज, सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन चीजों के दान से चमक उठेगा भाग्य

12 राशियों के मुताबिक साल भर में लगभग 12 संक्रांति आती है। इन सभी का अपना-अपना महत्व और असर है जो अलग-अलग राशियों पर दिखाई देता है। ज्योतिष के मुताबिक जब सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो धनु संक्रांति मनाई जाती है। जैसा कि हमने कहा हर संक्रांति का अपना महत्व है ऐसे ही इसका भी खास महत्व माना गया है।

पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी कि आज 16 दिसंबर को धनु संक्रांति मनाई जा रही है। इस दिन पूजन पाठ और दान का विशेष महत्व माना गया है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन दान देने से सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। चलिए जान लेते हैं कि किन चीजों का दान करना है और किन चीजों से बचना चाहिए।

धनु संक्रांति का दान

सुख समृद्धि के लिए

धनु संक्रांति के दिन जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार आप गेहूं और गुड़ का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। जब सूर्य मजबूत होता है तो सुख समृद्धि का वास जीवन में बना रहता है। इससे व्यक्ति की ऊर्जा में भी वृद्धि होती है।

शनि दोष के लिए

धनु संक्रांति पर लाल रंग की चीजों का दान भी शुभ माना गया है। आप केसर, लाल चंदन, लाल फल और फूल या वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इससे सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन तिल का दान करना भी बहुत शुभ है क्योंकि यह शनि दोष के प्रभाव को काम करता है।

खुशहाली के लिए

आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहे इसके लिए धनु संक्रांति पर पीली वस्तुओं का दान जरूर करें। आप चने की दाल, हल्दी या फिर पीले वस्त्र दान कर सकते हैं। इससे जीवन में खुशहाली आने लगती है।

इन चीजों का न करें दान

  • धनु संक्रांति पर आपको फटे पुराने कपड़ों और जूतों का दान नहीं करना है। ऐसा करने से अशुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।
  • भोजन का दान करने वाले हैं तो वह पूरी तरह से स्वच्छ और सात्विक होना चाहिए तभी आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी।
  • जब दान कर रहे हैं तो उसके बाद पछतावा बिल्कुल ना करें कि मैंने ऐसा कर दिया। ऐसा करने से दान का अपमान होता है और व्यक्ति का पुण्य फल नष्ट हो जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews