Hindi News

बच्चों के लिए धार्मिक नाम, बहुत ही खूबसूरत हैं इनके अर्थ, देखें लिस्ट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए परफेक्ट नामों की तलाश करते हैं। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप उसके लिए संस्कृति से जुड़े नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। चलिए आज कुछ प्यारे नाम जान लेते हैं।
बच्चों के लिए धार्मिक नाम, बहुत ही खूबसूरत हैं इनके अर्थ, देखें लिस्ट

जब घर में बच्चों का जन्म होता है जो पूरे परिवार में खुशी की लहर देखने को मिलती है। हर कोई बच्चों के साथ समय गुजारना चाहता है। इसी बीच यह सवाल भी खड़ा हो जाता है कि बच्चे का नाम क्या रखना चाहिए। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम ट्रेंडिंग होने के साथ धार्मिक और अर्थपूर्ण भी होना चाहिए। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप भी यही सोच रहे होंगे।

मॉडर्न होते जमाने में हर किसी को यूनिक नाम चाहिए होते हैं। लेकिन अगर आपको वैसे नाम चाहिए जो बच्चों को संस्कृति से जोड़ कर रखें तो हम कुछ प्यारे से नाम आपके लिए लेकर आए हैं। यह नाम आपके बच्चे में आत्मविश्वास भर देंगे और उसे संस्कृति से जोड़ कर रखेंगे।

धार्मिक और ट्रेडिंग नाम

आरव

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो नन्हे राजकुमार के लिए बेस्ट रहेगा। यह शांति और संगीत से जुड़ा नाम है। भगवान विष्णु के स्वरूप को भी इसी नाम से पुकारा जाता है।

ओजस

यह बहुत प्यारा नाम है जो आप नन्हे मेहमान के लिए चुन सकते हैं। ऊर्जा शक्ति और तेज के प्रतीक को यही कहा जाता है। भगवान सूर्य से जुड़ा हुआ नाम है। जिस तरह से उनकी ऊर्जा होती है, उसी तरह से आपके बच्चे का व्यक्तित्व होगा।

वेदांत

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप नन्हे मेहमान को दे सकते हैं। वेदों का सार यही कहलाता है। यह धार्मिक ज्ञान से जुड़ा हुआ नाम है जो आपके बच्चे को बुद्धिमान बनाएगा।

अन्वय

अगर कोई यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो यह परफेक्ट साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ जुड़ाव और संबंध होता है। यह संस्कृत से लिया गया नाम है जिसका उल्लेख धार्मिक ग्रंथो में भी है।

ऋद्धि

अगर नन्ही गुड़िया के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेस्ट रहेगा। यह नाम सफलता, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है।

सात्विक

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बोलने और सुनने में बहुत अच्छा लगेगा। पवित्रता और संयम का प्रतीक के नाम आपके बच्चे को धर्म और साधना से जोड़ेगा।

आरा

अगर कोई अलग और छोटा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो नन्ही गुड़िया को यह नाम दे सकते हैं। आदर, सुगंध और पूजा को यही कहा जाता है।

सिया

अगर कोई छोटा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट है। यह माता सीता के अनेकों नाम में से एक नाम है। यह धैर्य और त्याग का प्रतीक है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews