Hindi News

होली के दिन करें ये 4 खास उपाय, हमेशा धन से भरी रहेगी तिजोरी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
होली के दिन किए गए कुछ खास उपाय जीवन में खुशहाली लेकर आते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आपकी किस्मत का सितारा चमक सकता है।
होली के दिन करें ये 4 खास उपाय, हमेशा धन से भरी रहेगी तिजोरी

होली का त्यौहार के रंग खेलने के लिए नहीं होता बल्कि इसे सौभाग्य से जोड़कर भी देखा जाता है। ज्योतिष में इसे सिद्धि देने की रात माना गया है। होलिका दहन के दिन तो पूजन पाठ किया ही जाता है लेकिन इसके अगले दिन होली यानी धुलेंडी पर अगर कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो जीवन में खुशहाली लाई जा सकती है।

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। बनते हुए काम बिगड़ रहे हैं। बार-बार किसी तरह की परेशानी आ रही है तो यह उपाय आपके बहुत काम आने वाले हैं। चलिए जान लेते हैं कि आपको क्या करना है जिससे आपकी जेब कभी भी खाली नहीं रहेगी।

घर के द्वार पर स्वस्तिक

इतना याद रखें की लक्ष्मी जी हमेशा वहीं वास करती हैं, जहां पर साफ सफाई रहती है। ऐसे में होली के मौके पर सबसे पहले अपने घर को साफ करें और मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं। हल्दी में गंगाजल मिलाकर दरवाजे की दोनों तरफ स्वस्तिक बनाएं और नीचे कुमकुम से श्री लिखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।

विष्णु जी और माता लक्ष्मी को गुलाल

होली के दिन सबसे पहले भगवान को रंग लगाना चाहिए। सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को गुलाल अर्पित करें। इसके साथ उन्हें मिश्री और खीर का भोग अवश्य लगाएं। ऐसा करने से वह प्रसन्न होते हैं और जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है।

राख की पोटली

होलिका दहन के बाद उसकी राख को लाकर एक लाल रेशमी कपड़े में रखें। अब आपको इसमें एक चांदी का सिक्का या फिर 1 रुपए का सिक्का और 7 कौड़ियां रखनी होगी। अब इस पोटली को आपको अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रखना होगा। इससे दरिद्रता का नाश होता है और घर में धन की आवक बनी रहती है।

जरूर करें दान

शास्त्रों के मुताबिक दान व्यक्ति को कभी न कभी अच्छा फल जरूर देता देता है। होली के दिन आपको अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को सफेद चीज का दान करना चाहिए। इससे घर में खुशहाली और बरकत बनी रहती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews