दिवाली के दिन रात में भूलकर भी ना दोहराएं ये गलतियां, बर्बाद हो जाएगा जीवन

Diwali 2023, Diwali Puja Muhurta

Diwali Night Precautions : दिवाली के त्यौहार में सिर्फ चार दिन बाकी है। इस साल 12 नवंबर के दिन दीपावली का त्यौहार मनाया जाने वाला है। यह दिन हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और बड़ा माना जाता है। इस दिन सभी घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। दिवाली का महापर्व मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी इस दिन का बहुत महत्व माना जाता है।

ज्योतिषों के मुताबिक, इस दिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं किया जाना चाहिए। नहीं तो जीवन बर्बाद हो जाता है। साथ ही मां लक्ष्मी भी रुष्ट हो जाती है और धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना जातकों को करना पड़ता है। आज हम आपको दिवाली की रात कौन कौन से कार्य नहीं करना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं किन कार्यों के करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है?

दिवाली की रात भूलकर भी ना करें ये कार्य

मां लक्ष्‍मी होती है रुष्ट

दिवाली का दिन सबसे बड़ा और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ख़ास माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती है और जातकों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इतना ही नहीं मां लक्ष्मी की कृपा हासिल कर जातक जीवन की तमाम समस्याओं से छुटकारा पा लेता है। साथ ही इससे गरीबी, दुख भी दूर हो जाता है।

ताश-जुआं भूलकर भी ना खेले

दिवाली के दिन गलती से भी ताश और जुआ नहीं खेला जाना चाहिए। अगर ऐसा कर लिया जाता है तो ये अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन हानि और जीवन में तमाम परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। दरअसल, जुएं के कारण ही पांडवों को वनवास भुगतना पड़ा और फिर महाभारत का युद्ध हुआ था।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews