Hindi News

क्या आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं? मंगलवार को करें ये आसान उपाय

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Mangalwar Upay: मंगलवार का दिन मंगल ग्रह की विशेष पूजा और उपायों के लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं, तो इस दिन कुछ सरल उपायों को अपनाएं।
क्या आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं? मंगलवार को करें ये आसान उपाय

Mangalwar Upay: सनातन धर्म में मंगलवार के दिन को विशेष रूप से बजरंगबली हनुमान जी का दिन माना जाता है। इस दिन भक्तगण श्रद्धा और विधि विधान से हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं और उनके नाम का व्रत भी रखते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार का दिन अत्यंत शुभ होता है और इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख शांति, समृद्धि और उन्नति प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार को हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए आराधना हनुमान चालीसा का पाठ और विशेष उपाय करने से जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है और साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

सरकारी नौकरी पाने के लिए

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन की पूजा अर्चना करना लाभकारी होता है। अगर आप मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा कर रहे हैं तो पूजा के दौरान पान का भोग जरूर अर्पित करें। इस उपाय को करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।

मंगल दोष से छुटकारा पाने के लिए

मंगल दोष से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं यदि आपकी कुंडली में मंगल दोष है तो यह आपके जीवन में बढ़ाएं उत्पन्न कर सकता है। जैसे वैवाहिक जीवन में समस्या या करियर में रुकावटें आ रही है तो यह मंगल दोष की वजह से हो सकता है। इस दोष को कम करने के लिए लाल मिर्च का दान करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इससे कुंडली में स्थित मंगल दोष का प्रभाव धीरे-धीरे कम होता है।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए

अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको भगवान राम और उनके परिवार की पूजा अर्चना जरूर करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम का नाम लेने से ही बजरंगबली खूब प्रसन्न होते हैं। पूजा के दौरान राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना बेहद लाभकारी होता है। इस स्तोत्र के पाठ से न केवल आपके बिगड़े काम बनने लगते हैं। बल्कि हनुमान जी की कृपा भी बनी रहती है।

उधारी से बचें

शास्त्रों के अनुसार मंगलवार के दिन ना तो किसी से उधार लेना चाहिए ना ही किसी को उधार देना चाहिए। इस दिन उधारी करने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इतना ही नहीं ऐसा भी माना जाता है कि ऐसा करने से धन की कमी और वित्तीय समस्याएं बढ़ सकती है। इसलिए इस दिन उधार लेन देन से बचना बेहतर होता है।

मनचाही मुरादें पूरी करने के लिए

मंगलवार के दिन सुबह जल्दी स्नान करने के बाद लाल वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करें और उन्हें लाल रंग के फल और फूल अर्पित करें। इसके अलावा पूजा के दौरान सिंदूर का टीका भी लगाना चाहिए, क्योंकि यह हनुमान जी को विशेष प्रिय है। ऐसा करने से आपकी मनचाही मुरादें पूरी हो सकती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जिससे

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews