Budhwar Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ने किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। आज बुधवार है, और बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है, जिन्हें विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य के रूप में भी पूजा जाता है। जब कभी भी घर में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम होता है तो सबसे पहले भगवान गणेश की ही पूजा की जाती है।
इस दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जा सकते हैं, आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि आप बुधवार के दिन ऐसे कौन से काम है जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए, तो चलिए जानते हैं।
वाणी पर नियंत्रण रखें
बुधवार का दिन भगवान गणपति के साथ-साथ बुध ग्रह को भी समर्पित होता है, जो बुद्धि और वाणी के कारक माने जाते हैं। इसलिए इस दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी को अपशब्द ना कहें और मीठे व सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करें।
धन संबंधी लेन-देन से बचें
बुधवार के दिन धन संबंधी लेनदेन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन उधार देने या लेने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माना जाता है कि ऐसा करने से धन हानि की संभावना बढ़ जाती है, और आर्थिक स्थिरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
गरीब और गाय को अपमानित न करें
बुधवार के दिन घर पर आए किसी गरीब व्यक्ति या फिर गाय को कभी नहीं भगाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से बुध ग्रह का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके विपरीत गरीबों को भोजन कराना और गाय को रोटी, घास या पालक खिलाना शुभ माना जाता है।
बेटियों और बहनों से न करें दुर्व्यवहार
बुधवार के दिन बेटी, बहन, भतीजी और भांजी के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार करने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन उनके प्रति अपशब्द बोलना या डांटना बुध ग्रह को कमजोर कर सकता है, इससे जीवन में बाधाएं आ सकती हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
