जूते पहनकर घर में आने की आदत करवा सकती है नुकसान, जानें क्या कहते हैं फेंगशुई के नियम

हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे। अगर आप भी यही चाहते हैं कि सुख समृद्धि और धन में कोई कमी ना आए तो फेंगशुई के कुछ नियम ध्यान में रख सकते हैं।
Fengshui tips

फेंगशुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसमें कई तरह की चीजों का उल्लेख दिया गया है। जिस तरह से हम अपने घर में सकारात्मकता लाने के लिए हर चीज ज्योतिष और वास्तु के हिसाब से करने की कोशिश करते हैं। इस तरह से फेंगशुई की कुछ छोटी-छोटी टिप्स भी हमारे जीवन में बदलाव ला सकती है।

जूते चप्पल एक ऐसी चीज है जो हमारे रोजमर्रा की सबसे जरूरी वस्तुओं में शामिल है। घर से लेकर बाहर तक हम इनका इस्तेमाल करते हैं। घर के और बाहर के फुटवेयर अलग-अलग होते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बाहर के जूतों को पहन कर अंदर घुस जाते हैं। फेंगशुई में इसे अच्छा नहीं माना गया है। चलिए हम आपको इससे जुड़े कुछ नियम बता देते हैं।

फेंगशुई का क्या कहना

फेंगशुई के मुताबिक जब कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो वह अपने साथ कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। अगर कोई जूते  पहन कर अंदर आ रहा है तो उसके साथ की ऊर्जा भी आपके घर के अंदर आ जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस नकारात्मक ऊर्जा की वजह से घर में लड़ाई झगड़े और धन हानि जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि फुटवेयर हमेशा घर के बाहर निकल जाए।

इन बातों का रखें ख्याल

घर का मुख्य द्वार घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का माध्यम होता है। इसे हमेशा साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है। मुख्य द्वार कभी भी गंदा या फिर जर्जर स्थिति में नहीं होना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है। यहां पर कभी भी फालतू का सामान भी नहीं रखना चाहिए। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

घर में ना रखें ये चीजें

घर में फालतू का सामान इकट्ठा बिल्कुल ना करें। इससे नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। अगर घर गंदा या अव्यवस्थित होता है तो घर के सदस्यों के जीवन पर इसका बहुत प्रभाव पड़ता है। फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति के घर में कभी भी टपकता हुआ पानी का नल, टूटी हुई घड़ी, आईना, खराब जूते चप्पल, टूटे बर्तन, खराब इलेक्ट्रिक सामान नहीं होना चाहिए। यदि ये चीजें घर में न हों, तो सकारात्मकता बनी रहने की मान्यता है। अगर ऐसा कुछ है तो उसे तुरंत हटा दें या फिर ठीक करवा लें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews