Hindi News

शुक्रवार को घर के इस कोने में रखें नमक की पोटली, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Vastu: वास्तु शास्त्र में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में नमक की एक पोटली रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि व धन का आगमन बढ़ता है।

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो धन की समस्या खत्म हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। माना जाता है कि नमक सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी खत्म करने की ताकत रखता है। यही वजह है कि नमक से जुड़े वास्तु उपाय काफी प्रभावी माने जाते हैं।

आज हम आपको एक ऐसा आसान उपाय बता रहे हैं, जिसमें केवल नमक की पोटली का इस्तेमाल होता है। इस उपाय को शुक्रवार के दिन करने से घर में पैसों की तंगी खत्म हो सकती है और धीरे-धीरे धन आगमन के रास्ते खुलने लगते हैं।

घर में नमक की पोटली रखने का तरीका

1. किस दिशा में रखें पोटली

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा (नैऋत्य कोण) को स्थिरता और धन का प्रतीक माना गया है। शुक्रवार के दिन इसी दिशा में नमक की पोटली रखी जाए तो घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

2. नमक की पोटली कैसे बनाएं

साफ सफेद कपड़े में एक मुट्ठी दरदरा नमक बांधकर छोटी सी पोटली तैयार करें। इस पोटली को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें। चाहें तो इसे अलमारी या तिजोरी के पास भी रख सकते हैं। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है।

3. कब और कैसे बदलें पोटली

नमक की यह पोटली हर महीने बदलना जरूरी है। पुराना नमक बाहर बहते पानी में डाल दें और नई पोटली बनाकर उसी जगह पर रखें। इससे घर में हमेशा शुभ ऊर्जा बनी रहती है और पैसों की कमी नहीं होती।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews