देवउठनी एकादशी पर तिजोरी में रखें ये 4 चीजें, चमक जाएगी किस्मत, होगा धन लाभ

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी के दिन का काफी महत्व माना गया है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस दिन आपको अपने घर की तिजोरी में ऐसी क्या चीज रखनी है, जो आपकी किस्मत को पलट देगी।
Dev uthani Ekadashi

Dev Uthani Ekadashi Astro Tips: हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों को काफी महत्व दिया गया है। देवउठनी एकादशी इन्हीं में से एक प्रमुख त्योहार है। वैसे तो हर महीने आने वाली दो एकादशी काफी खास मानी जाती है। इस दिन जातक पूजन अर्चन और व्रत करते हैं। हर महीने आने वाली एकादशी के अलावा देवउठनी और देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व माना गया है।

इस साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी कि देवउठनी एकादशी 12 नवंबर मंगलवार को है। इस तिथि पर 120 दिन बाद श्री हरि विष्णु योग निद्रा से जागेंगे और सृष्टि का भार अपने हाथों में लेंगे। इसी के साथ चातुर्मास का समापन हो जाएगा।

देवउठनी एकादशी का महत्व (Dev Uthani Ekadashi)

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा जाग जाते हैं और उनका निद्रा से जागना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। जब तक भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं तब तक मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं इसलिए इस दिन को और भी खास माना गया है। आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बताते हैं। जो अगर आप अपनी तिजोरी में रख देंगे तो आपकी सोई हुई तकदीर जाग जाएगी।

तिजोरी में रखें ये चीज

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक देवउठनी एकादशी के दिन अगर समुद्र मंथन से निकली किसी एक चीज को तिजोरी में रख दिया जाए तो देखते ही देखते हमारा भाग्य पलट जाता है। चलिए इनके बारे में जानते हैं-

माता लक्ष्मी की प्रतिमा

समुद्र मंथन से 14 बहुमूल्य रत्न निकले थे, जिनमें से एक माता लक्ष्मी भी थी। देवउठनी एकादशी पर अगर आप माता लक्ष्मी की मूर्ति घर की तिजोरी में रखेंगे तो आपको धन दौलत की प्राप्ति होने लगेगी।

अमृत कलश

समुद्र मंथन मुख्य रूप से अमृत कलश प्राप्त करने के लिए ही हुआ था। भगवान धन्वंतरि इस कलश को अपने साथ लेकर प्रकट हुए थे। अगर घर में देवउठनी एकादशी पर अमृत कलश की स्थापना की जाए तो दुख दूर हो जाता है और बरकत बनी रहती है।

कौस्तुभ मणि

इस मणि की उत्पत्ति भी समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। इसे अगर तिजोरी में रख दिया जाए तो आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है और धन की तंगी दूर होने लगती है।

ऐरावत हाथी

ऐरावत हाथी समुद्र मंथन से ही निकला था। यह दिखने में बहुत सुंदर होता है। घर की तिजोरी में अगर इसे रख दिया जाए तो पूरे घर में सकारात्मक का उजाला फैल जाता है। ये हाथी घर में धन की बरसात कर देता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews