Hindi News

Kharmas 2026: इन 4 राशियों के लोगों को रहना होगा सावधान, सोच समझ कर लें हर फैसला

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
खरमास के समय मांगलिक कार्यक्रम निषेध होते हैं। इस समय जप, तप और अनुष्ठान का खास महत्व माना गया है। चलिए जान लेते हैं कि वह कौन सी राशियां हैं, जिन्हें इस समय सावधान रहने की जरूरत है।
Kharmas 2026: इन 4 राशियों के लोगों को रहना होगा सावधान, सोच समझ कर लें हर फैसला

खरमास का हिंदू धर्म में खास महत्व माना जाता है। ये ऐसा समय होता है जब मांगलिक कार्य तो नहीं होते लेकिन दान पुण्य, जप तप और अनुष्ठान विशेष तौर पर किए जाते हैं। ऐसा कहते हैं कि इस समय जो व्यक्ति धार्मिक काम करता है उसे पुण्य की प्राप्ति होती है।

खरमास की अवधि को सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना के लिए भी शुभ माना गया है। इस समय सूर्य मीन राशि में है और खरमास लग चुका है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। चलिए जान लेते हैं कि  कौन सी राशि है, जिन्हें थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि

खरमास में सूर्य मीन राशि में होने के चलते मिथुन राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा और कार्य स्थल पर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। इन्हें थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ने की जरूरत है

कन्या

कन्या राशि के लोगों को खरमास के समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। धन के निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे तो अच्छा होगा। किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले अच्छी तरह से विचार विमर्श कर लें। गलत निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। इस समय आपको अपने और परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। करियर के मामले में कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती है। कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें।

मीन

मीन राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। सूर्य देव इसी राशि में विराजमान है इसलिए यह स्वास्थ्य संबंधित समस्या, करियर की अस्थिरता और अनावश्यक खर्च का सामना कर सकते हैं। कोई भी कदम सोच समझ कर उठाएंगे तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य के प्रति जितना सचेत रहेंगे उतना अच्छा होगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews