Hindi News

जनवरी महीने में इस दिन समाप्त होगा खरमास, फिर कर सकेंगे ये काम, जानें यहां

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
खरमास की समाप्ति के बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्कार, आदि किए जाएंगे। खरमास समाप्त होने के बाद लोग नए कपड़े पहन सकते हैं। नया घर, वाहन, प्रॉपर्टी, आदि खरीद सकते हैं।
जनवरी महीने में इस दिन समाप्त होगा खरमास, फिर कर सकेंगे ये काम, जानें यहां

Kharmas 2025 : हिंदू धर्म में खरमास का बहुत अधिक महत्व है, क्योंकि इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्यक्रम करने पर रोक रहती है। बहुत ही जल्द खरमास खत्म होने वाला है। इस दिन को धनु संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। जब सूर्य देव बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करते हैं। इसके बाद से सभी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। चारों तरफ शहनाइयां बजने लगती है।

खरमास का महीना साल भर में दो बार लगता है। साल का पहला खरमास मार्च से अप्रैल के दौरान लगता है। वहीं, दूसरा खरमास साल के अंत में लगता है। इस समय अंतराल के बीच बहुत से ऐसे कार्य होते हैं, जिनका करना लोगों के जीवन में परेशानियों को दावत दे सकता है।

इस दिन समाप्त होगा खरमास

हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 दिसंबर 2024 से खरमास का शुभारंभ हुआ था। इसका समापन 14 जनवरी को होगा। इस दिन को मकर संक्रांति के रूप में भी मानते हैं। लोग इस दिन दही-चूड़ा, खिचड़ी, आदि खाते हैं। इस दिन पतंगे भी उड़ाई जाती हैं। लोग नदी में स्नान करने का महत्व है, जब लोग स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना करने के साथ ही तिल और गुड़ भी खाते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। तिल, गुड़, मूंगफली, लड्डू, खिचड़ी और दही-चूड़ा का भोग लगाकर सूर्य देवता को अर्पित किया जाता है। यह त्योहार विभिन्न नामों से भी जाना जाता है जैसे उत्तरायण, मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, मघु संक्रांति, खिचड़ी, तिल-संक्रांति, गुड़ी पड़वा, सुर्य-शयन, मुक्कुटामन्दपम, बिहु, आदि।

क्यों लगता है खरमास?

ज्योतिष शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में जब वह बृहस्पति की राशि में धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास की शुरुआत होती है। बता दें कि मार्च के महीने में सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब साल का पहला खरमास लगता है। वहीं, साल के दूसरे खरमास की शुरुआत धनु राशि में प्रवेश करने के बाद लगती है।

कर सकेंगे ये काम

बता दें कि खरमास की समाप्ति के बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्कार, आदि किए जाएंगे। खरमास समाप्त होने के बाद लोग नए कपड़े पहन सकते हैं। नया घर, वाहन, प्रॉपर्टी, आदि खरीद सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !