हर माता-पिता के लिए उनकी संतान दुनिया की सबसे कीमती चीज होती है। जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो हर तरफ खुशियां छा जाती है। बेटी होती है तो कहा जाता है की लक्ष्मी आई है और जब बेटा आता है तो कहते हैं कि कन्हैया आए हैं। अक्सर माता-पिता अपने बेटों को कान्हा कृष्ण जैसे नाम भी दे देते हैं।
नामकरण संस्कार एक बहुत ही पौराणिक विधि है। जिसमें बच्चों के जन्म के समय और तिथि के मुताबिक ग्रहों की स्थिति को देखकर एक नाम चुना जाता है।जन्माष्टमी के पावन मौके पर अगर आपके घर कोई नन्हा मेहमान आया है या आने वाला है तो आप उसके लिए प्यारा नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। अगर हां, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।
कृष्ण से जुड़े नाम (Krishna Baby Name)
हम बच्चे का जो नाम रखते हैं वह उसके जीवन और व्यक्तित्व पर बहुत गहरे तरीके से असर करता है। अगर नाम अच्छा है और उसका मतलब अच्छा निकलता है तो बच्चे का जीवन भी अच्छा रहता है। चलिए हम आपको भगवान कृष्ण से जुड़े कुछ नाम बताते हैं जो कृष्ण सहस्त्रनाम से लिए गए हैं।
श्री
यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। कृष्ण जी के नाम के आगे हम अक्सर श्री लगाते हैं। श्री का अर्थ समृद्धि और सौभाग्य होता है।
शौर्य
यह बहुत ही प्यारा नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट साबित होगा। शौर्य का अर्थ साहस और वीरता होता है। यह नाम आपके बच्चे को साहसी और वीर बनाने का काम करेगा।
विभव
यह बहुत खूबसूरत नाम है जो बेटे के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ बल, ताकत, शक्ति और ऐश्वर्य होता है।
उज्जवल
यह खूबसूरत नाम है, जो आप अपने प्यारे बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ चमकदार और चमकीला होता है।
सरस
यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो सुनने और बोलने में प्यारा लगेगा। सरस का अर्थ रसीला, स्वादिष्ट और रस से भरपूर होता है।
अनघ
यह एक यूनिक नाम है जो आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं। जो पवित्र और दोष रहित हो उसे यही कहा जाता है।
नवनीत
यह ऐसा नाम है जो बेटे और बेटी दोनों को दिया जा सकता है। हमेशा नया रहने वाला, सुंदर और कोमल होता है।
अनंत
ये बहुत खूबसूरत नाम है जो बेटे के लिए चुना जा सकता है। जिसकी कोई सीमा ना हो, जो कभी खत्म नहीं होता उसे यही कहा जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।






