Hindi News

मासिक जन्माष्टमी पर चुपके से कर लें ये काम, रातोंरात बदल जाएगी किस्मत, घर में आएगी खुशहाली

Written by:Bhawna Choubey
Published:
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2025 एक खास दिन है, जब श्रीकृष्ण की कृपा से घर में सुख-शांति और समृद्धि आ सकती है। इस दिन कुछ खास और चुपके से किए गए उपाय आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं।
मासिक जन्माष्टमी पर चुपके से कर लें ये काम, रातोंरात बदल जाएगी किस्मत, घर में आएगी खुशहाली

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का सनातन धर्म में विशेष महत्व है, इस दिन को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व हर महीने की कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। अब चैत्र माह चल रहा है, ऐसे में सभी यही जानना चाहते हैं कि चित्र माह में पड़ने वाली कृष्ण जन्माष्टमी कब है।

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन विधि विधान से सभी लोग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन व्रत भी रखा जाता है, यह विशेष रूप से संतान की अच्छी सेहत, ख़ुशहाल जीवन, और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए रखा जाता है। इस दिन पूजा अर्चना करने के बाद सभी लोग भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग भी लगाते हैं। चलिए इसी के साथ जान लेते हैं, की चैत्र कृष्ण जन्माष्टमी कब है।

मासिक जन्माष्टमी पर चुपके से कर लें ये काम (Masik Janmashtami 2025)

दही और शहद से अभिषेक

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को दही और शहद से अभिषेक करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण को पीले रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। साथ ही साथ पहले वस्त्र भी अर्पित करना चाहिए।

दूध और गंगा जल से अभिषेक

इसके अलावा मासिक जन्माष्टमी पर कच्चे दूध और गंगा जल से अभिषेक करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन का भंडार भरा रहता है। भगवान श्री कृष्णा की कृपा बनी रहती है।

बाँसुरी भेंट करें

भगवान श्रीकृष्ण को बाँसुरी अत्यंत प्रिय है। इसलिए मासिक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को बाँसुरी ज़रूर भेंट करना चाहिए। जिस तरह हम लोगों को उनके जन्मदिन के दिन उनकी पसंद की चीज़ें भेंट करते हैं इसी तरह हमें कृष्णा जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाँसुरी भेंट करनी चाहिए।

गाय को चारा खिलाएं

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन, भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए, गाय को चारा खिलाना बहुत शुभ माना जाता है। न सिर्फ़ जन्माष्टमी के दिन बल्कि अगर रोज़ाना गाय को चारा खिलाया जाए तो ऐसा करने से व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है।

संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ

अगर आप संतान सुख की प्राप्ति चाहते हैं, या फिर संतान पक्ष की समस्याओं को दूर करना चाहता है, तो ऐसे में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ करना भी बहुत शुभ माना जाता है, ऐसा करने से संतान रोग दोष से मुक्ति मिलती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews