Hindi News

गंगा दशहरा पर अधिकमास और नौतपा का शुभ संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान-दान

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
गंगा दशहरा पर माता गंगा के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन इस्लाम दान का विशेष महत्व माना गया है। चलिए शुभ मुहूर्त जान लेते हैं।
गंगा दशहरा पर अधिकमास और नौतपा का शुभ संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान-दान

स्नान दान और पुण्य प्राप्त करने के लिए गंगा दशहरा का पर्व बहुत शुभ माना गया है। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल 25 मई यानी आज गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है।

गंगा दशहरा के साथ अधिक मास और नौतपा का संयोग भी बन रहा है। इसकी वजह से धार्मिक दृष्टि से इस तिथि का महत्व कई गुना बढ़ गया है। इस दिन को माता गंगा के अवतरण दिवस के रूप में पहचाना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति गंगा में स्नान करता है इसके पापों का नाश होता है। चलिए आपको शुभ मुहूर्त और स्नान दान का समय बता देते हैं।

कब है गंगा दशहरा

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 25 मई को सुबह 4:28 बजे हो चुकी है। यह 26 मई को सुबह 5:11 तक रहने वाली है। उदया तिथि के मुताबिक गंगा दशहरा 25 मई को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान के लिए भक्तों की भारी भीड़ हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी और ऋषिकेश जैसी जगह पर देखने को मिलती है।

स्नान दान का मुहूर्त

स्नान दान के लिए वैसे तो ब्रह्म मुहूर्त सबसे शुभ होता है लेकिन शुभ चौघड़िया में भी दान किया जा सकता है। सुबह 8:51 से 10:34 तक शुभ समय रहने वाला है। इसके अलावा दिन भर चौघड़िया के मुताबिक स्नान दान किया जा सकता है।

जरूर करें ये काम

  • गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने का महत्व माना गया है। अगर आप नदी में स्नान करने नहीं जा सकते हैं तो अपने घर के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
  • इस दिन जल से भरे हुए पात्र का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
  • इस दिन पीपल और तुलसी में जल जरूर चढ़ाएं। वहीं गरीबों को शीतल पेय पदार्थों का वितरण जरूर करें।
  • इस महीने में पक्षियों को दाना पानी रखने का विशेष महत्व है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews