बच्चों के खूबसूरत अर्थ वाले मॉडर्न नाम, हर कोई करेगा पसंद, यहां देखें लिस्ट

हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए परफेक्ट नामों की तलाश करते हैं। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप कुछ सुंदर से नाम पर उसका नाम रख सकते हैं।
Modern Baby Name

Image Credit: Freepik/Somemeans

बच्चों का नाम बहुत ही खास चीज है, जो जीवन भर के लिए उनकी पहचान बन जाता है। वह जहां जाते हैं उन्हें नाम की बदौलत ही पहचाना जाता है। माता-पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चों का नाम सबसे प्यारा और अलग होना चाहिए। आजकल अधिकतर लोग ऐसे नाम ढूंढते हैं जो यूनिक हो लेकिन इनका कुछ सुंदर अर्थ निकलता हो।

यूनिक नाम लोगों का ध्यान अपनी और खींचने का काम करते हैं। अगर आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आया है तो आप भी उसके लिए कोई में कोई खूबसूरत सा नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। आज हम आपको कुछ मॉडर्न नाम बताते हैं, जिनके अर्थ इतने खास हैं कि इन्हें जानने के बाद हर कोई खुश हो जाएगा।

आरव (Modern Baby Name)

यह बहुत ही खूबसूरत सा नाम है जो आप अपने लाडले बेटे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ शांत और समझदार होता है।

विहान

बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बच्चे के लिए परफेक्ट साबित होगा। नई शुरुआत और सवेरा इसके दो खूबसूरत से अर्थ है।

कविन

अगर आपको कोई हर्ट कर नाम चाहिए तो आप इसका चुनाव कर सकते हैं। जो व्यक्ति ज्ञानी और सुंदर होता है उसे यही कहा जाता है।

नीरव

यह प्यारा सा नाम भी नन्हे मेहमान के लिए परफेक्ट साबित होने वाला है। शांत स्वभाव के व्यक्ति को यही कहा जाता है।

ईहान

यह खूबसूरत सा नाम भी आप अपने राजकुमार के लिए चुन सकते हैं। जो पूर्णता से भरपूर यानी की संपूर्ण होता है उसे यही कहा जाता है।

वृषीका

अगर बेटी के लिए कोई खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो यह सही रहने वाला है। जो सुंदर और तेज तर्रार होता है उसे यही कहा जाता है।

प्रिशा

अगर कोई छोटा सा नाम चाहिए तो आप अपने बच्चों का नाम इस नाम पर रख सकते हैं। भगवान से मिला अनुपम उपहार यही कहलाता है।

श्रीन्या

यह बहुत ही यूनिक नाम है जो आपकी बच्ची के जीवन को खूबसूरत बना देगा। इस नाम का अर्थ सुंदर और शांत होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews