Namak ke Upay: चुटकी भर नमक बदल देगा आपकी किस्मत, बस करें ये 4 उपाए, बन जाएंगे बिगड़े हुए काम

Namak ke Upay: चुटकी भर नमक बदल देगा आपकी किस्मत, बस करें ये 4 उपाए, बन जाएंगे बिगड़े हुए काम

Namak ke Upay : नौकरी से लेकर कारोबार में तरक्की पानी के लिए लोग जीतोड़ मेहनत करता है। जिसमें कई लोगों को सफलता मिलती है तो कई लोगों को निराशा हाथ लगती है। ऐसे में वो तमाम तरह की कोशिशों के बावजूद भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको खाने में इस्तेमाल होने वाली एक वस्तु के बारे में बताएंगे जो आपको तरक्की दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में नमक का महत्व और उसके उपयोग कई तरीकों बताए गए हैं। यहां कुछ ऐसे उपाय दिए जा रहे हैं जो वास्तु शास्त्र में नमक के उपयोग से जुड़े हैं और जिनसे व्यक्ति जीवन की समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। आइए विस्तार से जानें…

नमक से करें घर की शुद्धि

नमक की गरल के उपयोग से घर में शुद्धि, सकारात्मकता और सुख-शांति आती है। इसके लिए सबसे पहले कप में थोड़ी सी पानी लें और उसमें नमक को मिलाएं। अब नमक की गरल को घर के विभिन्न कोनों में छिड़क दें, विशेष रूप से उस स्थान पर जहाँ विवाद या कलह की समस्याएं होती हैं। यह नमक की गरल घर की शुद्धि और सकारात्मकता को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है।

नमक के साथ जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात्रि को अंधकार दीपक में नमक का टुकड़ा डालकर जलाएं। जिससे घर में सकारात्मकता और शांति की भावना बढ़ सकती है। इससे आपका आसपास का माहौल सकारात्मकता से भर सकता है और आपकी मानसिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकता है।

नमक की बोतल में डालें लौंग

बता दें कि नमक और लौंग दोनों ही प्राकृतिक तत्व हैं, जिन्हें वास्तु शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। नमक की बोतल में एक लौंग डालकर रख दें। इस उपाय सकारात्मकता और सुख-समृद्धि को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, एक चुटकी नमक का पानी में डालकर स्नान करें। जिससे आपकी त्वचा साफ, ताजा और स्वस्थ बनी रहेगी।

बनी रहेगी सुख-शांति

यदि पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता है तो सेंधा नमक को कटोरी या गिलास में भरकर को बेडरूम में रखें। जिससे घर में सकारात्मकता और सुख-शांति आएगी। साथ ही, तनाव भी कम होगा। इसके लिए आप एक साफ कांच की कटोरी या गिलास में सेंधा नमक भरें और आपके बेडरूम में एक ऐसी जगह पर रखें जो आपके लिए सबसे उपयुक्त लगे।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews