
Name Astrology : ज्योतिष शास्त्र और अंक ज्योतिष एक ऐसी विधा होती है जो इंसान के नाम के पहले अक्षर से ही उसके जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर देती हैं। अगर किसी व्यक्ति के पास उसकी कुंडली या उससे जुड़ी पर्याप्त जानकारी ना हो तो भी वह अपने बारे में अपने नाम के पहले अक्षर से ही सब कुछ जान सकता है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में नाम के पहले अक्षर से ही व्यक्ति की पर्सनालिटी, भविष्य और स्वभाव के बारे में सब कुछ पता होता है।
नाम का हर लड़की और लड़के के जीवन पर काफी ज्यादा असर देखने को मिलता है। व्यक्ति का नाम ही उसकी पहचान है। अगर ये नहीं होता तो दुनिया में किसी की पहचान नहीं होती। ऐसे में अगर आपके पास भी आपकी कुंडली नहीं है और आप अपनी राशि के बारे में जानना चाहते हैं तो आप अपने नाम के अक्षर से सब कुछ जान सकते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे नामाक्षर के बारे में बताने जा रहे हैं जो जो बहुत चालाक और तेज दिमाग वाले होते हैं। ये दूसरों से अपना काम निकलवाना जानते हैं लेकिन मदद के टाइम ये पीछे हट जाते हैं। इन लोगों की दोस्ती भी ज्यादा नहीं टिक पाती हैं। हर कोई इनसे नफरत करने लगता हैं। हालांकि ये लोग अपनी लाइफ आलीशान तरीके से जीना पसंद करते हैं। इन लोगों के पास पैसों की कोई कमी नहीं होती हैं। तो चलिए जानते हैं इन जातकों की पर्सनालिटी और भविष्य के बारे में –
ये है वो नामाक्षर
P अक्षर
इस नामाक्षर के जातक तेज दिमाग के होने के साथ ही साथ बहुत चालाक भी होते हैं। ये दूसरों से अपना काम कैसे निकलवाना है वो अच्छे से जानते हैं। इन लोगों को कंजूस माना जाता है। हालांकि सब नहीं सिर्फ कुछ ही लोग होते हैं लेकिन ये अपने मीठे स्वाभाव की वजह से सबको अपने करीब तो कर लेते हैं लेकिन बाद में धोका भी दे देते हैं। इन लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं होती।
ये लोग अपना जीवन आलीशान तरीके से जीना पसंद करते हैं। इन लोगों को खुद पर खर्च करना अच्छा लगता है लेकिन जब बात दूसरों की आती है तो ये लोग पीछे हट जाते हैं। इनकी लव लाइफ भी अच्छी नहीं रहती हैं। ये जिसे अपना मानते है वो इनसे दूर चला जाता है। इन लोगों को दूसरों पर भरोसा भी नहीं हो पाता है। ये शादी के बाद अपने पार्टनर संग नार्मल जीवन व्यतीत करते हैं।
डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।
