Hindi News

नए साल में दिखी ये 5 चीजें खोल देंगी बंद किस्मत का ताला, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
नए साल की शुरुआत हर व्यक्ति अच्छे तरीके से करना चाहता है। अगर साल पहले दिन आपको कुछ चीजें दिखती है तो यह शुभ संकेत होता है। चलिए इस बारे में जानते हैं।
नए साल में दिखी ये 5 चीजें खोल देंगी बंद किस्मत का ताला, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

1 जनवरी 2026 से अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक नए साल की शुरुआत हो जाती है। हर आने वाले साल का स्वागत काफी खुशी उत्साह और उम्मीद के साथ किया जाता है। इस दिन लोग कई तरह के उपाय करते हैं ताकि उनका पूरा साल सुख शांति से गुजरे। लेकिन कुछ लोग अपना डेली रूटीन भी व्यवस्थित करते हैं ताकि वो साल भर ठीक तरह से रह सकें।

अगर ज्योतिष के हिसाब से देखें तो कुछ चीज ऐसी हैं, जिन्हें नए साल में देखना बहुत शुभ माना गया है। अगर यह चीजें आपको दिखती है तो समझिए आपकी किस्मत चमकने वाली है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है। चलिए जानते हैं कि यह कौन सी चीज है जो आपके नए साल को खास बना सकती है।

घर के द्वार पर गौमाता

सनातन धर्म में गौ माता को विशेष दर्जा दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गाय की पूजा अर्चना करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्यक्ति के सभी पापों का नाश भी हो जाता है। अगर आपके द्वार पर नए साल में गाय माता आई हैं तो यह बहुत शुभ संकेत है। यह घर में खुशियों के आगमन का संदेश है। इसके अलावा हाथी का दिखना भी बहुत शुभ माना गया है। ये घर में समृद्धि आने का संकेत है।

घंटे की आवाज

अगर आपको नई साल की पहली सुबह मंदिर की घंटी की आवाज सुनाई देती है तो समझ लीजिए देवी देवता आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिल जाती है। व्यक्ति को शांति की प्राप्ति होती है। घंटी के साथ शंख की ध्वनि को भी शुभ माना गया है।

पूजन पाठ का स्थान

अगर आप घर से निकल रहे हैं और आपको पूजा पाठ होते दिखाई दे रही है तो यह बहुत शुभ संकेत है। यह रुका हुआ काम पूरा होने का इशारा है। समझ लीजिए कि आप पर प्रभु की कृपा बरसने वाली है।

ये अपने बनाएंगे मालामाल

नए साल के दिन अगर आपको माता दुर्गा या धन की देवी लक्ष्मी के सपने में दर्शन होते हैं तो यह बहुत शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति की मनचाही इच्छा पूरी होती है और उसे माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धन की देवी लक्ष्मी के दर्शन होने का मतलब है कि आपके घर में अन्न और धन का भंडार भरा रहेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews