महाकाल के प्रसाद के लिए नहीं होगी लंबी कतारों में खड़े रहने की आवश्यकता, जल्द लगेगी लड्डू की ऑटोमेटेड मशीन

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, अब जल्द ही एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। जिससे भक्तों की भारी भीड़ को भी बाबा महाकाल का प्रसाद मिल सकेगा। जानिए क्या है यह नई तकनीक।
महाकाल के प्रसाद के लिए नहीं होगी लंबी कतारों में खड़े रहने की आवश्यकता, जल्द लगेगी लड्डू की ऑटोमेटेड मशीन

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, जो श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रतीक माना जाता है, अब जल्द ही एक विशेष सुविधा शुरू करने जा रहा है। दरअसल भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में ही अब लड्डू प्रसादी के वितरण के लिए ऑटोमेटिक मशीनें लगाने का बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार ये मशीनें एटीएम की तरह ही काम करने वाली हैं, जहां भक्त पैसे जमा करके तुरंत लड्डू प्रसादी का पैकेट प्राप्त कर पाएंगे।

वहीं इस मॉडर्न तकनीक से न केवल समय की ही बचत होगी, बल्कि मंदिर के कर्मचारियों का भी कार्यभार भी कम होगा। दरअसल महाकाल मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है ऐसे में इस तकनीक से कर्मचारियों का भी कार्यभार भी कम होगा।

प्रतिदिन 30 से 40 क्विंटल लड्डू प्रसाद की मांग

दरअसल महाकाल मंदिर की लड्डू प्रसादी बहुत ही लोकप्रिय है, और दर्शन के बाद भक्त इसे ग्रहण करते हैं। वहीं आपको बता दें की मंदिर में सामान्य दिनों में भी प्रतिदिन 30 से 40 क्विंटल लड्डू प्रसाद की मांग होती है, जबकि महाशिवरात्रि, नाग पंचमी और श्रावण मास जैसे विशेष अवसरों पर यह मांग बढ़कर 50 क्विंटल से भी अधिक हो जाती है।

अब इस सुविधा से होगी आसानी

दरअसल महाशिवरात्रि, नाग पंचमी और श्रावण मास जैसे खास अवसरों पर मंदिर में भक्तों कि भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में प्रबंधन के लिए मंदिर में आमतौर पर 8 काउंटर होते हैं। वहीं यही विशेष दिनों में बढ़ाकर 15 कर दिए जाते हैं, मगर फिर भी भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि अब इस सुविधा से भक्तों को बाबा महाकाल का प्रसाद पाने में आसानी होगी।

दिल्ली के श्रद्धालु लगवा रहे मशीन

वहीं महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने जानकारी दी कि इस नई सुविधा को शुरू करने की पहल दिल्ली के एक श्रद्धालु दानदाता ने की है। प्रारंभिक चरण में इन ऑटोमेटेड मशीनों को 8 काउंटरों पर स्थापित किया जाएगा। मशीनों के लगने से भक्तों को लड्डू प्रसादी प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनका समय बचेगा और सुविधा बढ़ेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews