Hindi News

Numerology: रिश्तों के प्रति संवेदनशील होती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, चुनती हैं प्रोफेशनल करियर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:

Numerology: हर व्यक्ति की राशि उसके जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी देने का काम करती है। राशि के द्वारा ग्रह नक्षत्र की स्थिति से अक्सर है व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। लेकिन राशि की तरह जन्मतिथि भी बहुत से खुलासे करती है। ये सब कुछ ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा अंक शास्त्र के जरिए किया जाता है।

अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसमें व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर कुछ अंक निकाले जाते हैं, जिनका संबंध नौ ग्रहों से होता है। यह नवग्रह जिस तरह की चाल चलते हैं। वैसा ही व्यक्ति का व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य होता है। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीख को में जन्मी लड़कियों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है। उन लोगों का मूलांक दो कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको यही उत्तर मिलेगा।

कैसा होता है व्यक्तित्व

  • मूलांक 2 के लोगों का व्यक्तित्व अन्य मूलांक में जातकों से बिल्कुल भिन्न होता है।
  • इनका स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। जो इन्हें कल्पनाशील, सह्रदय और भावुक बनाता है।
  • यह लोग संवेदनशील व्यक्तित्व के होते हैं। अपने आसपास मौजूद लोगों से व्यवहार और अपने से जुड़े हुए रिश्तो के प्रति यह हमेशा सामंजस्य से बैठा कर रखते हैं।
  • करियर की बात करें तो यह अक्सर प्रोफेशनल करियर चुनती हैं। इन्हें डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट जैसी चीजें करते हुए देखा जाता है।

किसी बनता है बेहतर रिश्ता

अगर इनके रिलेशनशिप की बात की जाए तो मूलांक 2 की लड़कियों का सबसे अच्छा संबंध मूलांक 1 के लोगों के साथ बनता है। शादी या प्रेम के मामले में इन्हें मूलांक 5 के लोगों से दूर रहना चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews