अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो अंकों के सहारे हमें जीवन और भविष्य की जानकारी देने का काम करती है। अगर हम अपने आने वाले जीवन के बारे में कुछ समझना चाहते हैं तो बहुत आसानी से इससे जान सकते हैं। इसमें कुछ खास नंबरों का उल्लेख दिया गया है, जिन्हें मूलांक कहा गया है। यह मूलांक 1 से 9 के बीच के नंबर होते हैं।
अगर व्यक्ति अपनी जन्मतिथि के बारे में कुछ जानना चाहता है तो उसे केवल मूलांक प्राप्त करना होगा। इस मूलांक को प्राप्त करने के लिए जन्म तिथि के अंकों को तब तक जोड़ा जाता है जब तक एकल अंक का उत्तर प्राप्त नहीं होता। चलिए आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं, जो अपने दिल में कई राज छुपा कर रखते हैं।
मूलांक 7 (Numerology)
किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जिन लोगों का जन्म हुआ है उनका मूलांक साथ कहलाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह केतु को बताया गया है जो इन्हें दिमाग से तेज बनाने का काम करता है।
इमोशनल और प्रैक्टिकल
जिन लड़कियों का जन्म महीने की इस तारीख को हुआ है यह स्वभाव से बहुत अच्छी होती हैं। वैसे व्यावहारिक होने के साथ-साथ यह इमोशनल और प्रैक्टिकल भी होती हैं। लाइफ को बैलेंस करना इन्हें बहुत अच्छी तरह से आता है।
दिखावा नहीं होता पसंद
इस मूलांक की लड़कियों को अपने जीवन में दिखावा करना पसंद नहीं होता। जो जैसा है यह उसे वैसा ही रखना चाहती हैं। इन्हें दूसरों के सामने कुछ भी बड़ा चढ़ा कर करना या दिखाना पसंद नहीं होता। यह सिंपल सोबर चीजें पसंद करती हैं।
जीवन में आते हैं उतार चढ़ाव
यह नंबर केतु का है जिसकी वजह से इन लड़कियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। हालांकि यह इसे घबराती नहीं है और मेहनत और धैर्य के साथ अपने लक्ष्य पूरे कर लेती हैं। केतु उनके जीवन में अप्रत्याशित बदलाव लेकर आता है लेकिन यह सब कुछ सॉल्व कर लेती हैं।
रिश्तों में वफादार
इन लड़कियों को अपने जीवन में रिश्तों की बहुत वैल्यू होती है। अगर एक बार कोई रिश्ता बना लेती हैं तो उसे अपने जीवन के अंत तक निभाती हैं। उनकी यह वफादारी इन्हें रिश्ते में अहमियत दिलाने का काम भी करती है।
दिल में रखती हैं बातें
इस मूलांक की लड़कियां वैसे तो बहुत मिलनसार होती हैं लेकिन अपना सीक्रेट कभी भी किसी से शेयर नहीं करती। जिंदगी में क्या चल रहा है दिल में कौन सी बातें हैं कभी भी किसी को नहीं बताती। इन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है जिनके दिल दिमाग में क्या चल रहा है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।





