Hindi News

मूलांक 2 के लोगों में होती है ये खासियतें, जो बनाती है इन्हें दूसरों से अलग

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
हर व्यक्ति के मूलांक में उसके व्यक्तित्व के गुण छुपे हुए हैं। अगर हम किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं तो जन्मतिथि के जरिए सब कुछ जान सकते हैं।
मूलांक 2 के लोगों में होती है ये खासियतें, जो बनाती है इन्हें दूसरों से अलग

अंक ज्योतिष (Numerology) एक बहुत ही पावरफुल विद्या है, जो हमें अंकों के माध्यम से आने वाले भविष्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देती है। इन अंकों को मूलांक के नाम से पहचाना जाता है, जो 1 से 9 के बीच की ऐसी संख्या है जिनका ग्रहों से गहरा संबंध है।

अंक ज्योतिष की माने तो व्यक्ति की बर्थ डेट उसके स्वभाव से लेकर जीवन के अलग-अलग क्षेत्र के बारे में जानकारी देती है। हर मूलांक के व्यक्ति की कोई ना कोई खासियत है, जो उसे दूसरे से अलग बनाने का काम करती है। आज हम आपको ऐसे ही मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 2 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक दो कहलाता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक का स्वामी चंद्र देव को बताया गया है। चंद्रमा की शीतल और शांत गुणों का प्रभाव इस मूलांक के लोगों पर भी दिखाई देता है।

कैसा होता है स्वभाव

इस मूलांक के लोगों की स्वभाव की बात करें तो यह बहुत ही शांत और भावुक किस्म के होते हैं। यह बहुत बुद्धिमान होते हैं और किसी भी परिस्थिति में सोच समझकर निर्णय लेते हैं। दूसरों के मन में चल रही भावनाएं यह बहुत जल्दी समझ जाते हैं। लोगों के दुखों के प्रति इनके मन में सहानुभूति होती है। इनमें से कुछ लोग चंचल स्वभाव के होते हैं और लोगों का दिल जीत लेते हैं।

क्या है इनकी खासियत

हर मूलांक के व्यक्ति की अपनी खासियत है। मूलांक 2 के लोगों की बात करें तो यह अपने काम को लेकर ईमानदार होते हैं। किसी भी स्थिति में यह शानदार प्रदर्शन करना अच्छी तरह से जानते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है, जो इन्हें उनके कार्य क्षेत्र में अलग पहचान दिलाने का काम करती है।

इस मूलांक के लोग स्वभाव से बहुत ही सौम्य और सरल होते हैं। इनकी कोमलता और अलग विचार इन्हें समाज में खूब मान सम्मान नाम और पहचान दिलाते हैं। दूसरे लोगों के विचारों को भी उतना ही महत्व देते हैं जितना कि खुद को देते हैं। रिश्तों को लेकर यह हमेशा ईमानदार रहते हैं। उनकी इस खासियत की वजह से लोग जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

किन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम

इस मूलांक के लोग रचनात्मक स्वभाव के होते हैं और ऐसे क्षेत्रों में सफलता भी हासिल करते हैं। यह लोग कला, नृत्य, संगीत, साहित्य और लेखन में अलग पहचान बनाते हैं। अपनी क्रिएटिविटी से यह हमेशा लोगों को प्रभावित करने का काम करते हैं। इनकी कलात्मक इन्हें हमेशा दूसरे लोगों से अलग और खास बनाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।