Hindi News

प्रदोष व्रत के दिन कुंवारी कन्याओं को इन चीजों का बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए सेवन, जानें

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत 9 फरवरी को है। जिसकी शुरूआत 7 बजकर 25 मिनट पर होगा और इसका समापन 10 फरवरी को शाम 6 बजकर 57 मिनट पर होगी।
प्रदोष व्रत के दिन कुंवारी कन्याओं को इन चीजों का बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए सेवन, जानें

Pradosh Vrat 2025 : प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। महीने में दो बार इसका व्रत रखा जाता है, पहली अमावस्या पर और दूसरी पूर्णिमा पर। इस दिन लोग उपवास रहते हैं और भगवान शिव की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। हिंदू धर्म में दान का बहुत ज्यादा महत्व है। इस व्रत को करने से लोगों के जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं, शिव भक्तों के लिए यह व्रत काफी ज्यादा खास माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भक्तगण सुबह से ही मंदिरों में पहुंच जाते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत 9 फरवरी को है। जिसकी शुरूआत 7 बजकर 25 मिनट पर होगा और इसका समापन 10 फरवरी को शाम 6 बजकर 57 मिनट पर होगी।

कुंवारी कन्याओं के लिए विशेष

हिंदू धर्म में कुंवारी कन्याओं के लिए प्रदोष व्रत विशेष है। इस व्रत को करने से उन्हें मनचाहा वर मिलता है। इसलिए कुंवारी लड़कियां इस व्रत को रखती हैं और सुबह से ही भगवान को प्रसन्न करने का प्रयास करती हैं। हर विधि को अपनाकर उन्हें खुश करने का प्रयास करती हैं।

करें इस चीज का सेवन

प्रदोष व्रत के दिन कुंवारी कन्याओं को सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए। कन्या इस दिन संतरा, केला, सेब, दूध, दही खा सकती हैं। सिंघाड़े का हलवा, साबूदाना की खिचड़ी और आलू का भी सेवन उचित माना जाता है।

ना खाएं ये चीजें

जो कन्या प्रदोष व्रत रखना चाहती है या रखती हैं, उन्हें इस दिन मांस, मछली, प्याज, लहसुन, चावल, सफेद नमक और मसालेदार चीजों का भूल कर भी सेवन नहीं करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews