Hindi News

पौष पूर्णिमा पर करें ये 3 चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बनें मालामाल

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा 2025 खास दिन है, जो मां लक्ष्मी की कृपा पाने और समृद्धि को आकर्षित करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। इस दिन किए गए कुछ खास उपाय व्यक्ति को जीवन भर खुश रख सकते हैं।
पौष पूर्णिमा पर करें ये 3 चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बनें मालामाल

Paush Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है, खासकर पौष माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पाप कर्म धुलने की मान्यता भी बताई जाती है, अगर आप किसी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने घर पर ही नहाने के पानी में कुछ बूंदें गंगाजल की मिला सकते हैं।

इसके अलावा पौष पूर्णिमा पर भगवान सूर्य देव और चंद्रमा की पूजा करने का भी अत्यंत महत्व है। इसी के साथ चलिए जान लेते हैं, कि साल की पहली पौष पूर्णिमा कब है और कौन से तीन सरल उपाय से आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

कब है पौष पूर्णिमा 2025 (Paush Purnima 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 की पहली पूर्णिमा यानी पौष पूर्णिमा 13 जनवरी को है। इस दिन की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 जनवरी के दिन सुबह 5 बजकर 3 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 14 जनवरी को सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर होगा।

वहीं अगर बात करें चंद्रोदय के समय की, तो इसका शुभ समय शाम 5 बजकर 5 मिनट पर होगा। इस समय को खासतौर पर पूजा और व्रत के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उपाय

खीर का भोग

ऐसा माना जाता है की मां लक्ष्मी का अवतरण पूर्णिमा के दिन हुआ था, इसलिए यह दिन उनके लिए बेहद खास है। इसलिए भक्तों को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन का मौका नहीं गवाना चाहिए।

इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और भोग में खीर जरूर बनाएं। पूजा के बाद उस खीर के प्रसाद को छोटी-छोटी कन्याओं में वितरित करें।

मध्यरात्रि में जलाएं घी का दीपक

पौष पूर्णिमा के दिन मध्यरात्रि के समय घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन मध्यरात्रि में घी का दीपक जलाएं और लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें, ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और उन्नति के मार्ग खुलते हैं।

घी का दीपक शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और लक्ष्मी स्तोत्र के पाठ से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

पीपल के पेड़ की पूजा

पौष पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने से घर में सुख शांति का वास होता है इसके अलावा शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आती है।

पीपल को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है, और इस दिन पीपल की पूजा से पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews